Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तहसीलदार राहुल गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता और उनके छोटे भाई रोहित गुप्ता की पत्नी वंदना गुप्ता पिछले 4 दिन यानी 16 जून से अपने ससुराल के बाहर बैठी हैं।वे घर के  अंदर जाने का इंतजार कर रही हैं, लेकिन घर के बाहर सास-ससुर ताला लगाकर भाग गए हैं।तहसीलदार की पत्नी और उनके छोटे भाई की पत्नी ने VIDEO बनाकर वायरल किया है, जिसमें वह कह रही हैं कि दहेज में कार और 50 लाख रुपए दिए, फिर भी मारपीट की गई, अबॉर्शन करा दिया गया। अब ससुरालवाले घर में घुसने नहीं दे रहे हैं।

दहेज में 50 लाख-कार दी…ससुरालवालों ने गर्भपात कराया’

-रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग में गुरुवार रात सारागाव में दर्दनाक हादसा हो गया..एक कार ने सड़क किनारे चाट बेच घर लौट रहे ठेले को टक्कर मार दी.कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठेला को टक्कर मारते ही संचालक कर के नीचे फस गया.कार चालक उसे घसीटता हुआ 7 किलो मीटर दूर तक ले गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई .ग्रामीणों ने कार का पिछा किया गाव से दूर सड़क पर उसकी लाश मिली..घटना के बाद गाव वालो ने सडक पर जैम कर दिया..पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम को हटवाया ..

कार ने सड़क किनारे चाट बेच घर लौट रहे ठेले को मारी टक्कर: मौत

कोरबा जिले में बच्चे का गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पिता ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। इसका CCTV भी सामने आया है।। कोसाबाड़ी में डॉक्टर सुबोध थवाईत अपने चेंबर में बैठे थे, तभी पिता ने पहले गेट बंद करवाया। फिर मोबाइल में कुछ तस्वीरें दिखाई और एक थप्पड़ जड़ दिया।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। डॉक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके मुताबिक, पिता का आरोप है डॉक्टर सुबोध ने उनके 5 साल के बेटे को टीका लगाया था

क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर को मारा एक थप्पड़…VIDEO

नक्सलियों ने बीजापुर जिले के एक गांव में 3 ग्रामीणों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इनमें एक 13 साल का 7वीं और दूसरा 20 साल का कॉलेज का छात्र है। तीसरा ग्रामीण युवक है। पूरा मामला पेद्दाकोरमा गांव का है।नक्सली गांव के 10 से ज्यादा लड़कों को बंधक बनाकर अपने साथ लेकर गए। हालांकि, उनकी बेदम पिटाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस के एक्शन से बौखलाए नक्सली अब स्कूल और कॉलेज के बच्चों का कत्ल कर रहे हैं।

नक्सलियों ने 2 स्टूडेंट समेत 3 लोगों को मार-डाला

कोरबा जिले में एक दिव्यांग युवक ने चलती ट्रक के नीचे आकर जान दे दी। इसका CCTV भी सामने आया है। जिसमें बालको स्थित ए के सिन्हा कंपनी में कार्यरत कन्हैया देवांगन ने जानबूझकर पहिए के नीचे लेट गया। गाड़ी के करीब 12 चक्के युवक के ऊपर से गुजर गए।मामला बालको थाना क्षेत्र का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद वह थोड़ी देर तक वहीं पर तड़प रहा था, वहां से बाइक और साइकिल भी गुजरी।

चलती ट्रक के नीचे लेटा…12 चक्के ऊपर से गुजरे, 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कांग्रेसी नेता ने रिश्वत के केस में फंसाने की धमकी देकर महिला पटवारी के पति से 70 लाख रुपए ले लिए जाने का मामला सामने आया है, आरोप यह भी है कि नेता ने 3500 वर्ग फुट की जमीन भी अपने  रिश्तेदार के नाम करवाई है।रायपुर पुलिस ने आरोपी हसन आबदी को गिरफ्तार कर लिया है..पुलिस ने बताया कि देवपुरी निवासी राजेश सोनी का रियल एस्टेट का कारोबार है। उनकी पत्नी सारिका सोनी पटवारी हैं। पिछले कई माह से कांग्रेसी नेता हसन आबिदी उन्हें परेशान कर रहा है..।

रायपुर में पटवारी पति से 70 लाख वसूली…2.5 करोड़ मांगे

जशपुर जिले में फर्जी आईडी से लड़कियों को अश्लील संदेश और धमकियां भेजने वाले  रोहित मिंज को  पुलिस ने गिरफ्तार किया है ..आरोपी ने फेसबुक पर ‘नैंसी प्रिया’ नाम की फेसबुक आईडी बनाई थी जिससे लड़कियों को अश्लील संदेश भेजता था।आरोपी ने 17 वर्षीय लड़की और उसकी बहन की फोटो भी फेक आईडी में अपलोड कर दी थी। पीड़िता ने 17 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह अनजान नंबर से फोन कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

नैंसी प्रिया’ नाम की आईडी बनाकर भेजता था अश्लील मैसेज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आने वाले हैं. 22 जून से शुरू होने वाले अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दौरे पर एक सुरक्षा शिविर का दौरा भी करेंगे. एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर अमित शाह आला अफसरों के साथ एक अहम बैठक भी करने वाले हैं. इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी है.

अमित शाह बस्तर में सुरक्षा कैंप का करेंगे दौरा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बचाव में उतरे। उन्होंने लखमा से मुलाकात की और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बघेल ने कहा कि लखमा के साथ सरकार की व्यक्तिगत दुश्मनी है। उनके इस बयान पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को पलटवार किया।उन्होंने कहा कि कवासी लखमा से किसी की कोई व्यक्तिगत दुश्मनी क्यों होगी? वह वर्षों से राजनीति में हैं और सभी से अच्छे व्यक्तिगत संबंध रहे हैं।

जेल में बंद कवासी लखमा को लेकर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button