Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

कोरबा में हड़ताल पर बैठे सचिव की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सचिव की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाने सचिव क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिसमें शासकीयकरण प्रमुख मांग है।जानकारी के मुताबिक सचिव की अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें विनायक हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कोरबा में भूख हड़ताल पर बैठे सचिव की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 52 लाख रुपए की चांदी की सिल्ली पकड़ाई है। इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी सवार दो युवक चांदी को बैग में भरकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों युवक को चेकिंग में रुकवाया, तो उनके पास से चांदी बरामद हुई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने अनुसार, महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले ओंकार जाधव और सोलापुर जिले के रहने वाले अजय गेदसे को पकड़ा गया है

रायपुर में 52 लाख की चांदी की सिल्ली पकड़ाई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 155 हिंदू छात्रों को जबरन नमाज पढ़वाई गई। छात्रों का आरोप है कि NSS कैंप के दौरान ईद पड़ी थी। कैंप के प्रोग्राम ऑफिसर ने सभी छात्रों को भी बुलवाया और नमाज पढ़ाई।कैंप में 159 छात्र थे, इनमें 4 ही मुस्लिम थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनको मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट कराने के लिए यह तरीका अपनाया गया था।

हिंदू छात्रों को नमाज पढ़ाने का आरोप

मंगलवार को बालोद दौरे पर पहुची महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का ये दौरा कई अफसरों और कर्मचारियों के लिए भारी पड़ गया।गड़बडियों की वजह से DPO यानी जिला कार्यक्रम अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। मंत्री ने जिले की सखी वन स्टॉप सेंटर और कई आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान पारारास आंगनबाड़ी केंद्र में भारी गड़बड़ियां मिली। मौके पर ही मंत्री राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

बालोद में आंगनबाड़ी में मिली गड़बड़ी…DPO सस्पेंड

इंदौर-3 विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने अपने चार साथियों के साथ थाने में सरेंडर कर दिया। यहां उन्हें निजी मुचलके पर जमानत मिल गई। इसके बाद वह सीधे देवास में माता टेकरी पर पहुंचा। यहां हंसते हुए मंदिर के पुजारी से मांगी माफी और पैर छुए।बता दें कि भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष द्वारा देवास माता मंदिर पर पुजारी से मारपीट का आरोप है।

इंदौर विधायक पुत्र ने हंसते हुए पुजारी से माफी मांगी

छत्तीसगढ़ के धमतरी में युवक की लाश खेत में मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय किसानों ने तुरंत मृतक के परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक के परिवार से पूछताछ की जा रही है।

धमतरी में खेत में मिली युवक की लाश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए रेप के मामले में कांग्रेस ने अपनी जांच कमेटी बनाई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीसीसी ने समिति तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए है।पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा समेत पार्टी ने 7 महिला नेताओं की एक टीम बनाई है,

धमतरी में खेत में मिली युवक की लाश

जैन समाज ने एमपी के कछाला में जैन संतों के साथ हुई घटना का विरोध जताते हुए विशाल रैली निकाली गई. शहर के घड़ी चौक से पैदल रैली निकाल कर सदर बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान जैन संतों ने भी इस विशाल रैली की अगुवाई की. महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू भी रैली में शामिल हुए.

धमतरी में जैन समाज ने जताया आक्रोश, निकाली विशाल रैली
स्पिनर युजवेंद्र चहल की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइटडर्स (केकेआर) को 16 रनों से हराया। पंजाब ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 111 रन बनाए, लेकिन जवाब में केकेआर की पूरी टीम 15.1 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब ने इस तरह आईपीएल इतिहास में सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया।
पंजाब  किंग्स ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड,
मेरठ स्थित दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आने से पूर्व दुल्हन ब्यूटी पार्लर से लापता हो गई। पडताल करने पर पता चला कि वह रिश्ते के मौसेरे भाई के साथ चली गई है। परिजनों ने दूल्हे और उसके परिजनों को कॉल कर बरात लाने से रोक दिया। शादी की तैयारियां दुल्हन के लापता होने के कारण धरी रह गईं।
ये कैसी मोहब्बत: बरात आने से पहले दुल्हन पार्लर से मौसेरे भाई संग फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button