Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़केन्द्र सरकार ने घोषित की 22 को आधे दिन की छुट्टी

केन्द्र सरकार ने घोषित की 22 को आधे दिन की छुट्टी

नई दिल्ली। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 22 जनवरी को केंद्र सरकार ने अपने सारे सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी (हाफ डे) घोषित की है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी केंद्रीय कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे और ये निर्णय लोगों के उत्साह को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले भी कई राज्यों ने स्कूल कालेजों में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा कर दी है।

बता दें कि सरकार ने पत्र जारी कर कहा है कि देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्याल, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक आधे दिन की बंद रहेंगे। सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया, ताकि लोग राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments