छत्तीसगढ़

कुम्हारी टोल प्लाजा का टेंडर खत्म,लेकिन अवैध वसूली जारी.विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इस दौरान उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता मौजद रहे। आरोप है कि लगातार इस प्लाजा पर अवैध वसूली हो रही है, जिसके कारण जनता परेशान है।

एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय अनुपम नगर में कांग्रेस नेताओं ने इस अवैध वसूली का जमकर विरोध किया। क्षेत्रीय अधिकारी को अपनी शिकायत ज्ञापन के रूप में दी।

अधिकारी को ज्ञापन देते हुए उपाध्याय ने बताया कि रायपुर भिलाई के रस्ते में पड़ने वाले इस प्लाजा का टेंडर तो खत्म हो गया है, लेकिन वसूली अभी तक जारी है। इसके सीधे जिम्मेदार रायपुर-दुर्ग के सांसद हैं, जिनके पास ये शिकायत तो पहुंच रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

सांसद निष्क्रिय- उपाध्याय

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि अगर रायपुर लोक सभा के सांसद सक्रिय होते तो रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के लोगों से यहां अवैध वसूली नहीं होती। वो निष्क्रिय है, लेकिन इसका परिणाम छत्तीसगढ़ की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ के आम नागरिक आज महंगाई से ऐसे ही बेतहाशा परेशान हैं और उसमें अवैध वसूली लेने से आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवैध वसूली पूर्ण रूप से गैरकानूनी है।

तत्काल हो कार्यवाही, नहीं तो होगा उग्र आन्दोलन

विकास उपाध्याय और कांग्रेस नेताओं ने इस गैरकानूनी वसूली के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए असंवैधानिक कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा को तत्काल बंद करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो इसके लिए आमजन और कांग्रेसी बड़ा आंदोलन करने बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button