छत्तीसगढ़

सड़क किनारे खड़े चाट ठेले को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर..7 कि.मी. दूर मिली ठेले वाले की लाश

तिल्दा-सारागांव-रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग में गुरुवार रात सारागाव में दर्दनाक हादसा हो गया..एक कार ने सड़क किनारे चाट बेच घर लौट रहे ठेले को टक्कर मार दी.कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठेला को टक्कर मारते ही संचालक कर के नीचे फस गया.कार चालक उसे घसीटता हुआ 7 किलो मीटर दूर तक ले गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई .ग्रामीणों ने कार का पिछा किया गाव से दूर सड़क पर उसकी लाश मिली..घटना के बाद गाव वालो ने सडक पर जैम कर दिया..पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम को हटवाया ..

बताया जाता है सारागांव निवासी रामेश्वर साहू रोज रायपुर बलौदाबाजार मार्ग पर सड़क किनारे कई सालों से चाट का ठेला लगाता था । गुरुवार को भी ठेला लगाकर वह चाट बेच घर जा रहा था..इसी बीच रात करीबन 9  बजे  रायपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ठेले को चपेट में लेते हुए जोरदार टक्कर मार रामेश्वर को घसीटते हुए आगे बढ़ गई..। घटना के दौरान लोग चिल्लाते रहे लेकिन कार चालक तेज रफ्तार से खरोरा की ओर भाग गया।

इस बीच गांव वालों ने उनका पीछा भी किया और सड़क पर बहे खून के छीटों के आधार पर कार का पीछा करते रहे लेकिन गांव से 7 किलो मीटर दूर सड़क पर रामेश्वर की लाश पड़ी मिली..। जबकि चालक कर लेकर फरार हो चुका था..। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। उधर जानकारी मिलने के बाद खरोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।और ग्रामीणों को  समझाइश देकर जाम को हटवाया। ग्रामीणों ने बताया कि रामेश्वर ही पूरे परिवार को ठेले में चार्ट बेचकर पालता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button