छत्तीसगढ़

रायपुर में निकली गणेश झांकी..:छत्तीसगढ़ी परिधान में बप्पा,

रायपुर-राजधानी रायपुर में गणेश झांकियों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है।। इस बार भी शारदा चौक से झांकियों को टोकन दिया गया। झांकियां तेलघानी नाका, राठौर चौक और तात्यापारा से आकर शारदा चौक में रुकी, फिर एक-एक कर आगे बढ़ रही हैं।

ये सभी झांकियां जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा होते हुए महादेव घाट तक पहुंचेंगी। इस साल भी अलग-अलग थीम पर झांकी तैयार की गई है। इस दौरान कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। कई सड़कें जाम हैं।

झांकी में इस बार ऑपरेशन सिंदूर और राफेल की झलक देखने को मिली। रायपुर की सड़कों पर राफेल विमान दिखाई दे रहा है। एक झांकी में बप्पा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधान में दिखाई दिए। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। क्राइम रोकने ड्रोन से निगरानी की जा रही। साथ ही तेज आवाज वाले DJ जब्त करने के भी निर्देश हैं।

रायपुर में गणेश झांकियों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
रायपुर में गणेश झांकियों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
इस झांकी में खाटू श्याम बाबा और शीश दान को दर्शाया गया है।
झांकियां को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।रात 11 तक बजे तक एक दर्जन से अधिक बड़ी झांकियां राठौर चकोर तत्यापारा से आकर शारदा चौक में रुकी फिर एक-एक कर आगे बढ़ रही है। झांकियां देखने हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद है। समिति के सदस्य झांकियां के सामने नाचते हुए चल रहे हैं।एक झांकी छत्तीसगढ़ परिधान में दिखी श्री गणेश उत्सव समिति संघर्ष क्लब खमर्दी की झांकी ट्रैक्टर पर बैलगाड़ी गणेश भगवान छत्तीसगढ़ी परिधान में दिखे। बैलगाड़ी को मूषक चलाते दिखे ..
श्री गणेश उत्सव समिति संघर्ष क्लब खम्हारडीह की झांकी। छत्तीसगढ़ी परिधान में दिखे बप्पा।
है।
ड्रोन से निगरानी की जा रही। साथ ही तेज आवाज वाले DJ जब्त करने के निर्देश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button