बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेता अजय सिंह के भतीजे, बिल्डर चित्रसेन सिंह के बेटे ने सोमवार को अपने घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। संस्कार बीते दो सालों से भोपाल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।NEET (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रहा था और सिलेक्शन न होने की वजह से डिप्रेशन में चल रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संस्कार सिंह 20 है। युवक ने घर के कमरे में आत्महत्या की है। सुसाइड करने वाला युवक पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा है। डिप्रेशन के कारण सुसाइड की आशंका है।इसके पहले रविवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर सभी क्रिकेटरों को बधाई दी, जिसे संस्कार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर भारत की जीत का जश्न मनाया था।
आज दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास संस्कार ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल की ओर गया। और उसने अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद उसने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक गर्दन से सटाकर गोली चला दी। बुलेट जबड़े को चीरकर निकल गया । इस दौरान गोली लगते ही संस्कार खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन ऊपर के कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा बंद था। जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो देखा कि संस्कार सिंह फर्श पर खून में लथपथ पड़े हैं। कमरे में खून बिखरा हुआ था।
जानकारी अनुसार संस्कार सिंह ने 2 साल पहले 12वीं पास की थी, तब से नीट की तैयारी कर रहा था। लगातार सिलेक्शन न होने के कारण वह डिप्रेशन में था। आज वह कोचिंग के लिए भोपाल जाने वाले था, लेकिन उससे पहले ही खतरनाक कदम उठा लिया। आशंका जताई जा रही है कि सिलेक्शन नहीं होने की वजह से आत्महत्या की है।
सरकंडा थाने के टीआई नीलेश पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे। बंदूक जब्त कर लिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है।

