तिल्दा नेवरा -शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेवरा के आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया।आत्मानंद स्कूलों में कमियों को लेकर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस सोच के साथ काग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा स्कूल खोले गए थे ,उसका सही लाभ यहाँ पढने वाले बच्चो को नही मिल पा रहा है । स्कूलों में व्याप्त अव्यवस्था शिक्षकों की कमी का असर बच्चों के भविष्य पर पडरहा है ।
दरअसल जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को आत्मानंद स्कूलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है । इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा,ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने नेवरा स्थित आत्मानंद स्कूल पहुंच कर निरीक्षण किया। तिल्दा ब्लॉक में कुल दो आत्मानंद स्कूल जिसका नाम बदलकर पीएम श्री कर दिया गया है चल रहे है l इसमें एक स्कूल तिल्दा नेवरा शहर और दूसरा खरोरा में संचालित है। इन स्कूलों में क्लास 1 से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित होती है।
यहां के प्रिंसिपल राजेंद्र बंजारे का कहना है कि स्कूल में किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं है सब पर्याप्त है l लेकिन निरीक्षण गए कांग्रेसियों का आरोप है कि स्कूल मैं पहले से पांचवी तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए मात्र दो शिक्षक पदस्थ हैं, यानी की 5 क्लासों के बच्चों को दो शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं। ऐसे में बच्चों का भविष्य कितना उज्जवल होगा बताने की जरूरत नहीं है। अजितेश शर्मा का कहना है की 4 साल पहले जब स्कूल खोले गए थे तब बच्चों को स्कूली ड्रेस का वितरण किया गया था lलेकिन उसके बाद से अभी तक किसी भी बच्चे को ड्रेस नहीं दी गई है। उनका आरोप है यहां संचालित लैब में चार कर्मियों की आवश्यकता है लेकिन लैब का संचालन दो लोगों के ही भरोसे चल रहा है। इसके अलावा स्कूल में और भी कई गंभीर समस्याएं देखने को मिली।
स्कूल में शिक्षण सामग्री साफ सफाई मरम्मत की समस्या पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जिस भावना व सोच से आत्मानंद स्कूलो का शुभारंभ किया था शिक्षा विभाग स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की उस मूल भावना को खत्म कर रहा है । स्कूलों में व्याप्त समस्याओं और शिक्षकों की कमी के चलते स्वामी आत्मानंद स्कूल अपनी विश्वसनीयता खोता जा रहा है जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार फंड उपलब्ध नहीं करती है तो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लोगों के सामने झोली फैलाकर चंदा जूता कर स्कूलों के खर्चे का भुगतान करेंगेl कांग्रेस ने स्कूलों के पास असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से स्कुल खुलने छुट्टी के दौरान स्कुल के पास व रोड पर पुलिस जवानो की तैनाती की मांग की है ..

