Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस करेगी राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के  तिल्दा स्थित बंगले का घेराव,

कांग्रेस करेगी राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के  तिल्दा स्थित बंगले का घेराव,

तिल्दा नेवरा-13 अप्रैल क्षेत्रीय विधायक मंत्री टंक राम वर्मा के तिल्दा स्थित बंगले का घेराव को लेकर शनिवार को कांग्रेस भवन तिल्दा में रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे   की उपस्थिति में विशेष तैयारी बैठक आयोजित की गई ।बैठक में बूथ कमेटी ग्राम कमेटी वार्ड कमेटी गठन के प्रभारी विनोद सेवन लाल चंद्राकर (पूर्व विधायक महासमुंद एवं पूर्व संसदीय सचिव), बलौदा बाजार विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी  शैलेश नितिन त्रिवेदी मोती हिंदूजा लक्ष्मी नारायण वर्मा राम गिड़लानी की विशेष उपस्थिति में बूथ कमेटी गठन तथा 13 अप्रैल को होने वाले शांतिपूर्ण घेराव कार्यक्रम की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में तिल्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, नगर पालिका पार्षदों एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल 2026 को विभिन्न लंबित जनसमस्याओं को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा के तिल्दा स्थित निवास बंगले का शांतिपूर्ण घेराव किया जाएगा।

मुख्य रूप से तिल्दा बाईपास सड़क ,तिल्दा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की पूर्ण अनुपस्थिति, जिसके कारण यातायात अस्त-व्यस्त है और कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं
ऑनलाइन जुआ एवं सट्टेबाजी का बढ़ता खेल, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है गैस सिलेंडर रिफिलिंग में शहर-ग्रामीण क्षेत्र के बीच स्पष्ट भेदभाव (शहर में 25 दिन, ग्रामीण में 45 दिन) भाजपा सरकार द्वारा ₹500 में गैस सिलेंडर का वादा पूरा नहीं करनेसरोरा शराब भट्टी प्रकरण में कर्मचारियों के अपहरण का अभी तक पर्दाफाश न होनानगर पालिका तिल्दा नेवरा में भ्रष्टाचार, मनमानी, कमीशनखोरी तथा सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था की पूर्ण अनुपस्थिति को लेकर मंत्री टैंक राम वर्मा के बंगले का घेराव आयोजित किया जाएगा
सुबह  11 बजे दीनदयाल चौक, तिल्दा में जनसभा सभा के पश्चात मंत्री  टंक राम वर्मा के तिल्दा निवास बंगले की ओर शांतिपूर्ण कूच एवं घेराव करेंगेजिला कांग्रेस अध्यक्ष  राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि भाजपा सरकार चुनावी वादों को भूल चुकी है तथा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ लगातार भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रही है। जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष करेगी।
बैठक में सोनू विजय मारकंडे, राजेश कुमार  पप्पू नामदेव, किरण नानू छाबरिया, रामगिड़लानी, मोती हिंदूजा, देवादास टंडन, नीरज राठी, नवीन अग्रवाल, देवेंद्र वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, राहुल तेजवानी, सुनील सोनी, सनत सेन, जितेंद्र सेन, कृष्णमूर्ति, ओम ठाकुर, रतन चंद निषाद, दुर्गेश नसीने, गजानंद वर्मा, अजय मारकंडे, हरि कोठारी, पुनाराम वर्मा, दिगेश्वर वर्मा, गोवर्धन यादव, राजेश जेठवानी, अनिल बत्रा, तोरण जांगड़े, अमजद खान, जितेंद्र ध्रुव, दिलीप देवांगन, विश्राम चक्रधारी, विनोद सोनी, रामकुमार वर्मा, चिंतन नवरंगे, सृजन सोनी, विजय चांदनी, श्याम वाधवा, राजेंद्र ठाकुर एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments