रायपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (22 मई) को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन सभी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत री-डेवलप किया गया है। अंबिकापुर में इसे लेकर कार्यक्रम भी होगा, यहां CM साय मौजूद रहेंगे। PM मोदी छत्तीसगढ़ के स्टेशंनो का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।बता दे कि छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिन पर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है। इसमें से 5 पर काम पूरा हो चुका है। जिनका PM उद्घाटन करेंगे।

छत्तीसगढ़ के जिन पांच रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों वर्चुअल उद्घाटन होना है उन 5 स्टेशन में रायपुर का उरकुरा रेलवे स्टेशन भी है जिसे संवारा गया है। इस स्टेशन को श्रमिक और बस्तर आर्ट थीम पर सजाया गया है। रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि, यहां इंडस्ट्रियल एरिया के काफी लोग सफर करते हैं उनकी सुविधा का ध्यान रखा गया है।एसी वेटिंग एरिया और महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया बनाया गया है। CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके आलावा -भिलाई. भानु प्रतापपुर, अंबिकापुर, डोंगरगढ़ की स्टेशन शामिल हैं।
इन सभी पांच स्टेशनों में आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट एस्केलेटर, डिजिटल सूचना प्रणाली, और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, ग्रीन बिल्डिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ऊर्जा क्षमता स्टेशन परिसरों का सौंदर्य करण भितिचित्र ,स्थानीय संस्कृति की झलक, दिव्यांगों के लिए अलग से रेप व्यवस्थित यातायात और पार्किंग शामिल है।
जबकि भाटापारा,भिलाई पावर हाउस, तिल्दा नेवरा, बिल्हा, बालोद ,दल्ली राजहरा, हथबंद सरोना, चरोदा, मंदिर हसोद निपानिया, भिलाई नगर, रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव, रायगढ़, बाराद्वार,चापा, लैला-जांजगीर, अकलतरा, कोरबा, उसलापुर, पेंड्रा रोड,बैकुंठपुर रोड, बिलासपुर, महासमुंद, जगदलपुर सहित 27 स्टेशनों का रिडेवलमेंट का काम जारी है..।
गौरतलब है की रेल मंत्रालय की ओर से दिसंबर, 2022 में शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 1,300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्रों में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त, 2023 और 26 फरवरी, 2024 को दो चरणों में इस योजना की आधारशिला रखी थी। VCN के लिए रायपुर से आयुष कोटवानी की रिपोर्ट नमशकार

