छत्तीसगढ़

जेईई एडवांस परीक्षा में रिदम केडिया ने हासिल की ऑल इंडिया चौथी रैंक, कलेक्टर सिंह ने दी बधाई

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल करने वाले राजधानी रायपुर के रिदम केडिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रिदम ने देश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें परीक्षा में कुल 360 में से 337 मार्क्स मिले हैं। रिदम ने बताया की उन्हें कोडिंग में काफी रुचि है और वह इसी क्षेत्र में आगे बढऩा चाहते हैं। वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई करना चाहते हैं। अभी रिदम कोटा में है रायपुर आने पर जिला प्रशासन द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button