Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़शिक्षा

उपासना का महापर्व नवरात्र :इंद्र योग और हस्त नक्षत्र में पालकी पर आईं माता-रानी: देवी-मंदिरों में जलाए गए ज्योति कलश

सार्वजनिक दुर्गा समिति.दुर्गा बाड़ा

तिल्दा नेवरा में देवी उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र गुरुवार से शुरू हो गया …। नेवरा के महामाया मंदिर, मढ़ी  के बंजारी मन्दिर. तिल्दा बस्ती के मावली माता  मंदिर, भेरवगढ़ मता  मंदिर, और बगदइ माता मंदिर,सहित शहर के  माता  मंदिरों में 2 हजार से अधिक ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए।इसके आलावा दुर्गा पंडलो में माता की बड़ी-बड़ी आकर्षक प्रतिमाए विराजित की गई है,

नवरात्र के पहले ही दिन  मंदिरों पंडालो में भक्तों का तांता लगा रहा। इस नवरात्रि पर इंद्र योग और हस्त नक्षत्र का के संयोग के चलते  माता की पालकी पर आना ऐश्वर्य, ज्ञान और स्वास्थ्य के लिहाज से शुभ माना गया है…।

छतीसगढ़ के शक्ति पीठों में एक नेवरा महामाया देवी भी है। यहां सुबह माता का नव श्रृंगार कर महाभिषेक किया गया। जिसके बाद सुबह  11 बजे ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया,…। उसके बाद शहर के एनी सभी मंदिरों और पंडालो ज्योत प्रज्वलित की गई …सार्वजनिक दुर्गा समिति द्वारा पिछले 46 सालों से नवरात्र पर्व मनाया जाता  है’… इस साल दुर्गा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है ….पंडाल में माता की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है.. साथ ही ज्योत प्रज्वलित भी की गई है…. 5 अक्टूबर से यहां माता के चरणों में गरबा का शुभारंभ होगा…

हाई स्कूल मैदान पर समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल के नेतृत्व में इस बार दुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है… यहां भी इस वर्ष मेले  जैसा माहौल रहेगा.. इसके अलावा गांधी चौक, सिंधी कैंप, राधा कृष्ण मंदिर स्टेशन चौक, शिक्षक कॉलोनी, कृष्णा नगर में भी माता की बड़ी और आकर्षित प्रतिमाएं स्थापित की गई है…

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों और पंडालो में भक्तों का तांता लगा रहा ,,,। सुबह से ही भक्त देवी के दर्शन के लिए मंदिरों में  पहुचते  दिखे …. ।। नवरात्र  के पूरे 9 दिन मंदिरो  के पट बंद नहीं होंगे …

दुर्गा समितिया माता रानी की फोटो हमारे व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं व्हाट्सएप नंबर है 9300 688639

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button