छत्तीसगढ़

कथावाचक आशुतोष चैतन्य गिरफ्तार, सतनामी समाज के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कथावाचक  आशुतोष चैतन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कथावाचक आशुतोष चैतन्य की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद से ही सतनामी समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल था और सभी लगातार कथावाचक आशुतोष चैतन्य गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं अब पुलिस ने कथावाचक आशुतोष चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने सतनामी समाज को मूर्ख, गाय काटने वाला बताया था और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद आशुतोष चैतन्य का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वायरल होने के बाद से ही सतनामी समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल था और सभी लगातार कथावाचक आशुतोष चैतन्य गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।कर रहे थे।  वहीं अब बिलासपुर की तखतपुर थाना पुलिस ने  कथावाचक आशुतोष चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया है। SSP रजनेश सिंह ने आशुतोष चैतन्य की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं इस मामले में सतनामी समाज के लोगों के आक्रोश को देखते हुए कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button