छत्तीसगढ़

शान्ति सरोवर में महाशिवरात्रि महोत्सव आज से

सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर 22 से
रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर परिसर में 14 से 21 फरवरी तक महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण तीन सौ फीट लम्बी गुफा के अन्दर द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ-साथ होलोग्राम शो होगा। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इस अवसर पर शान्ति सरोवर में स्वर्णिम युग की झाँकी, शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी, 40 फीट उॅचा शिवलिंग और वेल्यू गेम्स आदि बनाए गए हैं। इसका अवलोकन करने का समय प्रतिदिन शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक रखा गया है।

इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन 18 फरवरी को सुबह 8 से रात्रि 10 बजे तक दर्शन किया जा सकेगा। झाँकी के अन्तर्गत परमपिता परमात्मा शिव की यादगार द्वादश ज्योतिर्लिंगों के इतिहास एवं महत्व को संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा होलोग्राम शो एवं एल. सी. डी. प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े पर्दे पर द्वादश ज्योतिर्लिंग के इतिहास और महत्व की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button