छत्तीसगढ़

पति ने तवे से की पत्नी की हत्या.घरेलू विवाद बना जानलेवा

बिलासपुर में पति ने पत्नी पर तवा से हमलाकर हत्या कर दी। बच्ची का छट्ठी मनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान गुस्साए पति ने पास रखे तवे से पत्नी के सिर और चेहरे पर वार कर दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई की है।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 8:30 बजे गौरीशंकर साहू (27) और उसकी पत्नी रत्ना साहू (25) के बीच 2 माह के बच्ची का छट्ठी मनाने को लेकर आपसी विवाद हुआ। विवाद के दौरान पति ने रोटी बनाने के तवा से पत्नी के चेहरे पर मार दिया।

पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने तवे से ही उसके सिर पर वार कर दिया। पूरे घर में खून फैल गया। घटना के समय अन्य परिजन खेत में काम करने गए थे।

घटना के बाद आरोपी ने खुद ही डायल 112 को सूचना दी और थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। उनकी उपस्थिति में पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया तवा भी बरामद कर लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button