Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

एक साथ मिलेगा फरवरी और मार्च का चावल! 20 फरवरी को चावल उत्सव का आयोजन

रायपुर छत्तीसगढ़ से  इस साल चावल उत्सव 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल 7 फरवरी को होने वाला यह आयोजन इस बार देरी से हो रहा है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।छत्तीसगढ़ में इस साल चावल उत्सव 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल 7 फरवरी को होने वाला यह आयोजन इस बार देरी से हो रहा है। खाद्य विभाग  से मिली जानकारी के अनुसार FRK टेंडर में देरी होने की वजह से कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी है। अब राज्यभर की राशन दुकानों में एक साथ चावल वितरण की तैयारी की जा रही है।

सरकार की योजना के तहत प्रदेश की करीब 14 हजार राशन दुकानों  में चावल का वितरण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार हितग्राहियों को फरवरी और मार्च, दोनों माह का चावल एक साथ दिया जाएगा।इससे उपभोक्ताओं को बार-बार दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वितरण प्रक्रिया भी व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकेगी।

अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण तय समय पर नहीं हो सका। FRK (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति से जुड़े टेंडर समय पर फाइनल नहीं हो पाए थे। अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और 20 फरवरी को राज्यव्यापी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button