छत्तीसगढ़

अस्पताल कर्मचारी ने पिता के साथ मिलकर विधायक प्रतिनिधि से की मारपीट,

जीपीएम-गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिला अस्पताल में एक कर्मचारी के पिता ने विधायक प्रतिनिधि को चप्पल से मार दिया बीती  रात हुई मारपीट की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई ..जो अब वायरल हो रही है ,,

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल में  मारपीट घटना तब हुई जब कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के स्वास्थ्य विभाग प्रतिनिधि सीनू राव किसी परिजन की मदद के लिए अस्पताल पहुंचे थे।तभी अस्पताल के सुरक्षा मामलों के प्रभारी इंचार्ज यादवेंद्र कश्यप से बातचीत के दौरान बहस हो गई…। कर्मचारी नशे में था उसने सीनू राव को पहचानने से मना कर दिया जिसके बाद वह सीधे मारपीट पर उतर आया,और विधायक प्रतिनिधि का कॉलर पकड़कर सीनू राव की गर्दन पकड़कर उन पर लात-घूंसे बरसाने लगे।

विधायक प्रतिनिधि का कॉलर पकड़कर पीटा।

इस दौरान अस्पताल में कर्मचारी के पिता भी मौजूद थे, उन्होंने भी चप्पल से विधायक प्रतिनिधि पर हमला कर दिया । इस घटना का CCTV सामने आया है जिसमें वे कॉलर पकड़ कर मारपीट करके नजर आ रहे है…। वही अस्पताल में मौजूद लोग ने दोनों पक्षों को रोकते दिख रहे है ..

बताया जाता है यादवेंद्र कश्यप अस्पताल की व्यवस्थाओं के प्रबंधन का काम देखते हैं..।वे अकसर शराब के नशे मे रहते है.इसके पहले भी वे इस तरह अस्पताल आए लोगो से मारपीट कर चुके है..  विधायक प्रतिनिधि सीनू राव इस मामले में पुलिस में  लिखित शिकायत कराइ है या नही इसकी जानकारी नही मिल स्की हैं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button