Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में केलो नदी में 5 महीने का मिला भ्रूण:किसी ने रात के अंधेरे में फेंका,

रायगढ़-छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में केलो नदी में 5 महीने का भ्रूण मिला है  मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगो के बताने के बाद वहींभीड़ लग गईमन जा रहा है कि देर रात में किसी ने अंधेरे में इसे नदी में फेंका होगा। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार,शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बेलादुला खर्राघाट मार्ग पर कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। तभी उन्हें खर्राघाट के पास केलो नदी में पानी में डूबा हुआ एक भ्रूण दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने चक्रधर नगर पुलिस को मामले की सूचना दी।

धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भ्रूण को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि भ्रूण करीब 5 महीने का होगा आसपास के इलाकों में पूछताछ की गई, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मोहल्लेवासियों की माने तो देर रात में किसी ने अंधेरे में इसे पचरी के पास केलो नदी में फेंक दिया होगा। बताया जा रहा है कि, रात के समय उस रोड पर लोगों का आना-जाना लगभग कम होता है। उसी का फायदा उठाकर कोई भ्रूण फेंक कर चला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button