Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

सिंह और मकर समेत इन 5 राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे और भाई बंधुओं से आपका सहयोग बना रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों में ढील न बरतें। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और किसी संपत्ति से संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपको शीघ्रता में कोई निर्णय नहीं लेना है। प्रियजनों से आपकी करीबियां बढ़ेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button