Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

29 August Ka Rashifal: सिंह, कन्या और मीन राशि वालों को व्यापार में मिलेगा जमकर लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

आज 29 अगस्त का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको अपने धन को किसी बेहतर योजना में लगाना होगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे  काम पूरे होने में समस्या होगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।
वृषभ –आज का दिन आपके लिए तनाव ग्रस्त रहने वाला है। रोजगार में आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनरशिप में आप कोई काम करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके स्वास्थ्य को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको माताजी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में कोई बड़ी डील लेकर आने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहना होगा। रोजगार में आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे। आप अपने ध्यान को इधर-उधर के कामों में न लगाए, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह बातचीत के जरिए दूर होंगे।
कर्क –आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ बड़े कामों को लेकर योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आप किसी बैंक व संस्था से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप किसी के कहने में आकर लड़ाई झगड़े में न पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात दे पाएंगे। आपकी चतुर बुद्धि से आपके काफी काम हल होंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button