आज सद्गुरु ईश्वर शाह साहिब का तिल्दा आगमन. भव्य स्वागत होगा निकलेगी शोभायात्रा,हरे माधव सत्संग में उमड़ेगा श्रद्धा का सागर!
आज सद्गुरु ईश्वर शाह साहिब का तिल्दा आगमन. भव्य स्वागत होगा निकलेगी शोभायात्रा,हरे माधव सत्संग में उमड़ेगा श्रद्धा का सागर!

कटनी मध्य प्रदेश स्थित हरे माधव दरबार के प्रमुख संत जीवनमुक्त सद्गुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब की अनंत कृपा तिल्दा नेवरा वासियों पर होने जा रही है। आज शाम तिल्दा पधारेंगे। सतगुरु दर्शन की इस मंगल बेला को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी बाबा जी की राह निहारे अखियाँ बिछाए, इंतज़ार कर रहे है ..
बाबा जी के आगमन को लेकर उनके अनुयायियों के द्वारा जोरदार तैयारी की गई है. सद्गुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब शाम को 4 नगर प्रवेश करेंगे ..दीनदयाल चौक पर बाबा जी का शहर वासियों के द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। हरे माधव दरबार से जुड़े यश भागवानी, मोतीराम देवानी ने बताया कि दीनदयाल चौक पर सद्गुरु बाबा ईश्वर शाह का भव्य स्वागत किया जाएगा । चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सेवादार रोशन देवानी ने बताया कि शोभा यात्रा दीनदयाल से शुरू होकर हरे माधव दरबार पहुंचेगी ,यहाँ बाबा जी भक्तों को दर्शन देंगे. रात 8 बजे तिल्दा के सौरभ पार्क में बाबा जी अपने श्रीमुख से भक्तो सत्संग का रसपान कराएगे । पार्क में एक साथ 10 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। गुरु के दर्शन का दीदार करने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा ,आदि प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा जी के दर्शन एव सत्साग का श्रवणकरने तिल्दा पहुंचे हुए हैं। बाहर से आए श्रद्धालुओं की रहने और भोजन की व्यवस्था हरे माधव दरबार समिति के द्वारा की गई है.. सत्संग के पश्चात आम भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण करेंगे। रोशन देवानी ने शहर वासियों से बाबा जी के सत्संग में शामिल होने की अपील की है..



