छत्तीसगढ़
आज मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन :लोगों से सीधे रुबरु होकर उनकी सुनेंगे उनकी समस्याएं

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास,रायपुर में आज19 सितंबर को जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन में लोगों से सीधे रुबरु होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। जनदर्शन का आयोजन सबेरे 11 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा।



