छत्तीसगढ़

PM का अपमान, महिला मोर्चा आज घेरेगी राजीव भवन,

रायपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कांग्रेस मंच से कथित अपशब्द कहे जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतरने जा रही है। महिला मोर्चा बीटीआई मैदान में आज) दोपहर 1 बजे विशाल सभा करेगीसभा के बाद महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन का घेराव करेगी। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता काली साड़ी या काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराएंगी।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने सोमवार को एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पहले बीटीआई मैदान में आमसभा होगी और फिर वहां से रैली के रूप में सभी कार्यकर्ता राजीव भवन की ओर कूच करेंगी। विभा अवस्थी ने कहा कि मातृ-शक्ति के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगी। सभी महिलाएं काले रंग के प्रतीक जैसे दुपट्टा, साड़ी या सिंबल पहनकर एकजुटता दिखाएंगी।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के मद्देनज़र कांग्रेस की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी तैयारी कर ली है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को राजीव भवन में इकट्ठा होने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा जैसा एक्शन लेगी, वैसा ही रिएक्शन उन्हें मौके पर देखने को मिलेगा।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला बहनों से आग्रह है, कि वे सबसे पहले विधवा महिलाओं का अपमान करने वाले, मातृ-शक्ति का अपमान करने वाले और महिला को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहने वाले नरेंद्र मोदी का विरोध करें। कांग्रेस महिलाओं का अपमान नहीं करती है। हम सभी का सम्मान और आदर करते हैं। इसलिए बीजेपी की बहनों को पीएम से सवाल पूछना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button