Wednesday, February 5, 2025
Homeछत्तीसगढ़आइए देखते है छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरे फटाफट अंदाज में 

आइए देखते है छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरे फटाफट अंदाज में 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद में पेश केंद्रीय बजट 2025-26 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट से मोदी का वह वचन फिर से पूरा हुआ है कि जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हें मोदी पूजते हैं। समाज के मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक और क्रांतिकारी होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र तैयार हो गया है। कल 3 फरवरी को रायपुर के जिला कार्यालय एकात्म परिसर में इसका विमोचन सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में होगा।
बीजेपी का घोषणा पत्र तैयार, 3 फरवरी को होगा जारी
छत्तीसगढ़ से 2026 तक प्रदेश को ‘लाल आतंक’ से मुक्त करने का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर कर दिए गए। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं।
मिशन ‘लाल आतंक’ का खात्मा

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आम बजट 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह आम बजट देश की समृद्धि एवं खुशहाली का बजट है। इसमें मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा, किसान, गरीब, महिला, युवा, विद्यार्थी और देश की सुरक्षा सभी का भरपूर ध्यान रखा गया है।

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश का ऐतिहासिक बजट: बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आम जनता के लिए ये घोर निराशाजनक बजट है। शेयर बाजार बैठ गया है, निवेशक बाजार से अपना पैसा निकाल रहे हैं। डॉलर 86 रुपए 70 पैसा से पार हो गया है।बाजार लगातार गिर रहा है, मोदी सरकार के आर्थिक नीतियों पर से जनता का भरोसा टूट चुका है
मिडिल क्लास विरोधी है आम बजट’: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर देशवासियों को बजट के माध्यम से बड़ी सौगात दी है। यह बजट भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की अवधारणा से पूरिपूर्ण समावेशी और विकास को एक ऊंची उड़ान देने वाला और क्रांतिकारी बदलाव के साथ एक सुदृढ़ और सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने वाला है।
गांव-गरीब-किसान को संवारने वाला बजट;  सिहदेव

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम केरा के भाटापारा में भाभी पुष्पा बंजारे और देवर राम खिलावन बंजारे के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे लहू लुहान जमीन पर गिर गया। राम खिलावन बंजारे शराब के नशे में घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच में उल्टी कर दी। जिसपर पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

बर्थडे पार्टी के बीच मचा कोहराम,

जशपुर जिले के एक परिवार की मासूम बच्चियां अचानक गायब हो गईं। जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो इस मामले के पीछे छिपी एक खौफनाक सच्चाई सामने आई।   यह एक सुनियोजित मानव तस्करी का मामला था।

पुलिस ने किया मानव तस्करी का खुलासा
छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में EOW ने शनिवार को स्पेशल कोर्ट में 3500 पेज का चालान पेश किया। वहीं घोटाले से संबंधित 35 पेज की समरी भी जमा की गई है। इस चालान में घोटाले के मुख्य आरोपी और मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी और राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर और अन्य लोगों के नाम शामिल है।
कस्टम मिलिंग घोटाला मामला:EOW ने पेश किया 3500 पेज का चालान,

रायपुर में मध्यप्रदेश और ओडिशा के 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। तस्करों ने गांजा को बैग में छिपाकर रखा था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से गांजा जब्त कर ली गई है और इन्हें एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया है।

रायपुर में मध्यप्रदेश-ओडिशा के 3 गांजा तस्कर अरेस्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments