Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र बैकुंठ के पैकिंग प्लांट में दर्दनाक हादसा;डाला बॉडी ट्रक...

अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र बैकुंठ के पैकिंग प्लांट में दर्दनाक हादसा;डाला बॉडी ट्रक के पहिये से दबकर चालक की मौके पर मौत

तिल्दा नेवरा ,,अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र बैकुंठ के पैकिंग प्लांट में आज  हुए एक दर्दनाक हादसे में डाला बॉडी ट्रक लेकर सीमेंट भरने पहुंचे चालक की ट्रक के पहियों के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई..हादसे के बाद में संयंत्र अधिकारियों ने उसे जिंदा बताकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया,जहा डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया.. इस घटना के बाद संयंत्र के अधिकारियों के द्वारा सेफ्टी को लेकर भरे जाने वाले दंभ की पोल खुल गई है..
मिली जानकारी के अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र बैकुंठ से श्रीनिवास ट्रांसपोर्ट की डाला बॉडी ट्रक सीजी 06- 8799  का चालक नरसिंह साहू 33 साल सीमेंट भरने आया हुआ था ,नंबर लगने के बाद वह डाला बॉडी ट्रक को पैकिंग प्लांट के अंदर ले गया जहां लोडिंग पॉइंट पर उसका डाला किसी लोहे में फस गया.. जिससे गाड़ी आगे पीछे नहीं हो रही थी, नियमानुसार ट्रक चालक को उस पॉइंट पर ट्रक से नीचे उतरने की मनाई है.. जिसके कारण चालक ने वहां कार्यरत मजदूरों से सहयोग करने की बात कहते हुए पीछे फंसे डाले को देखने के लिए कहा, लेकिन उसकी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया| बाद में  गियर को को न्यूट्रल कर चालक गाड़ी से नीचे उतर आया, उसने देखा कि डाला फंसा हुआ है चालक ने जैसे ही फसे डालें को उठाया तो ट्रक ढूलक कर आगे बढ़ गई  जिसे रोकने के लिए चालक ट्रक में चढ़ने का प्रयास कर रहा था कि अचानक गिरकर पहियों के नीचे चला गया, जिससे उसकी  मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

उधर जब इस हादसे की जानकारी अधिकारियों की हुई तो वह मौके पर पहुंच गए और हादसे की गंभीरता को देखते हुए आक्रोश व विरोध से बचने के लिए मृत चालक को एंबुलेंस से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया ,हालांकि डॉ ने देखते ही उसे मृत घोषित कर शव को चीरघर भेज  दिया,उधर  संयंत्र के अधिकारियों के द्वारा चालक के परिजनों के इंतजार किए बिना उनके शव को घटनास्थल से उठा कर भेजे जाने को लेकर उनके परिजनों ने आपत्ति जताई है.. तिल्दा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments