छत्तीसगढ़

आईएस के बाद 20 IPS का ट्रांसफर…5 IG और 9 SP बदले गए:दीपक सरगुजा और अभिषेक बनाए गए राजनांदगांव आईजी, विजय अगवाल दुर्ग के नए SP

रायपुरछत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 20..IPS का ट्रांसफर किया है, इसमें 5- IG और 9 SP बदले गए हैं।तबादले की जरी लिस्ट अनुसार दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को ब राजनांदगांव आईजी बनाया गया है , जबकि से दुर्ग से जितेंद्र शुक्ला को हटाया गया है,उनके स्थान पर विजय अग्रवाल को दुर्ग SP बनाया गया है  इसके एक दिन पहले 41 IAS अधिकारियो का ट्रांसफर किया गया था।

एंकर छत्तीसगढ़ में 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है इसमें 5 IG, 1 DIG, 1 AIG समेत 9 जिलों के SP भी शामिल हैं..। सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के IG भी बदले गए हैं…। इसमें दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है।गृह विभाग के आदेश के मुताबिक राजेश अग्रवाल को सरगुजा SP, विजय अग्रवाल दुर्ग. भावना गुप्ता बलौदाबाजार , सूरज सिंह धमतरी, लक्ष्य शर्मा खैरागढ़,आंजनेय वार्ष्णेय को सारंगढ़ और योगेश पटेल बालोद SP बनाए गए हैं। SR भगत गौरेला पेंड्रा SP और विजय पांडे को जांजगीर-चांपा का SP बनाया गया है।इसके साथ ही DGP की रेस में शामिल रहे सीनियर आईपीएस अफसर पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष और प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। इसके अलावा अजातशत्रु बहादुर सिंह को इंटेलिजेंस DIG बनाए गए हैं। वहीं जांजगीर-चांपा SP को CID के AIG बनाए गए हैं।

देखिए आदेश-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button