छत्तीसगढ़

सावन के पहले सोमवार,तिल्दा सोमनाथ.भूतेश्वरनाथ महादेव में भक्तों की कतार;ज्वालेश्वर महादेव में बेलपत्र, दूध और जल से रुद्राभिषेक

रायपुर-छत्तीसगढ़ में सावन महीने के पहले सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, जल, दूध चढ़ाकर भगवान की पूजा-अर्चना की..।

रायपुर-बिलासपुर,तिल्दा में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। वहीं रायपुर में बाबा हटकेश्वर नाथ का गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया है।

तिल्दा के लखना शिवनाथ खारुन के पवित्र संगम स्थल पर स्थित भगवान शिव के स्वयंभू एव चमत्कारी शिवलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। बता दें कि यह मन्दिर में स्थित शिवलिंग की ऊंचाई हर वर्ष बढ़ती ही जा रही है, यहाँ शिवरात्रि एवं मगही पूर्णिमा के दिन विशाल मेला लगता है.व्ही सावन के पुरे महीने यहाँ लाखो कांवड़िए आते है. और शिवनाथ- खारुन नदी  के पवित्र संगम स्थल पर दुबकी लगाकर स्वयंभू शिवलिंग की पूजा अर्चना कर जल चढाते है..यहाँसावन के पुरे महीने मेले जैसा माहोल रहता है. लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

स्वयंभू शिवलिंग भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

स्वयंभू शिवलिंग भगवान भूतेश्वरनाथ

भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान भूतेश्वरनाथ महादेव को जल चढ़ाया और मनोकामनाएं मांगी। पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा, पवित्र सावन माह भगवान शिव की भक्ति और आराधना का खास महीना माना जाता है।

बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित शिव मंदिरों में सुबह से पहुंच रहे श्रद्धालु।

रतनपुर

राजिम में विश्व प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को सुबह 4 बजे से ही भक्तों का बड़ा सैलाब उमड़ा हुआ है। यह मंदिर त्रिवेणी संगम पैरी, सोंढूर और महानदी में स्थित है। मान्यता है कि वन वास काल के समय माता सीता ने अपने हाथों से शिवलिंग का निर्माण किया था।

मनेन्द्रगढ़ में प्राचीन मंदिर सिद्ध बाबा धाम सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। शिव भक्त हसदेव गंगा तट से जल भर कर गाजे-बाजे के साथ आस्था अनुसार शिवालयों में जल चढ़ाया। महिलाएं विशेष हरे पोषाक में तो पुरुष भगवा कपड़े धारण कर मंदिर पहुंचे। मंदिर में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी सिद्ध बाबा का दर्शन जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया ।

कोरबा के SECL शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। साडा कॉलोनी शिव मंदिर में भी कॉलोनी के लोग और आसपास के लोग पूजा करने पहुंचे, जहां शिवलिंग पर जल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।ब्यूरो रिपोर्ट वीसीएन टाइम्स

आखरी में भी सिर्फ २५ सेकंड वीडियो दिखाना

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button