छत्तीसगढ़

मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि वालों को मिल सकता है सकारात्मक परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 23 सितंबर का राशिफल
मेष
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके बिजनेस के लिए किए गए प्रयास अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। आप अपने आवश्यक कार्य पर पूरा ध्यान देंगे। किसी संपत्ति को खरीदने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। ग्रहस्थ जीवन में आपको साथी की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको करियर में अच्छे उछाल के लिए अपने व्यापार को समय देना होगा, तभी उसे आप अच्छा लाभ उठाएंगे। व्यक्तिगत रिश्ते पर पूरा ध्यान दें। किसी काम में ढील देने से बचे।
वृष 
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। आप सभी का भरोसा जीतेंगे। किसी विपक्ष के बंदे से आपका वाद विवाद बढ़ सकता है। आपका कोई लक्ष्य यदि पूरा नहीं हुआ है, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उन्हें कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
मिथुन
आज का दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। विभिन्न परिस्थितियों पर आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। मित्रों के साथ संबंधों में यदि किसी बात को लेकर कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। विभिन्न कार्यों में आप सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिनसे आपको कुछ समस्या तो होगी, लेकिन बाद में उनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। आप कुछ तर्क वितर्क से दूर रहें और भौतिक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने बढ़ते खर्चा पर लगाम लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button