छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में NIA की बड़ी कार्रवाई,भिलाई में रेला NGO के संचालक कलादास डहरिया के घर टीम पहुंची

भिलाई में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति के सदस्य कला दास डहरिया से पूछताछ करने NIA की टीम पहुंची है। जामुल लेबर कैम्प स्थित घर के बाहर CISF और जामुल पुलिस की टीम तैनात है। हालांकि NIA की तरफ से कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है।

कला दास डहरिया रेला नाम का जनवादी सांस्कृतिक संगठन (NGO) चलाते हैं। ये NGO किसान, आदिवासी और मजदूरों के संगठन के लिए काम करता है। इसके लिए इसे देश भर से फंडिंग मिलती है। एक स्थानीय अधिवक्ता ने बताया कि सुबह 5.30 बजे छत्तीसगढ़ से बाहर की 4-5 गाड़ियों में भर कर आए लोगों ने छापेमारी की है। इस दौरान आसपास के घरों से भी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button