छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सात्विक रसोई सुखी परिवार का आयोजन आज 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सात्विक रसोई सुखी परिवार का आयोजन आज 

तिल्दा नेवरा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज तिल्दा द्वारा रविवार, 29 मार्च को सायं साढ़े 4 बजे एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम  (सात्विक रसोई)” का आयोजन रखा गया है।ब्रह्माकुमारीज विद्यालय तिल्दा में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि हमारी रसोई केवल भोजन बनाने का स्थान नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार के स्वास्थ्य, विचारों और घर के वातावरण को प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण जगह है। आधुनिक जीवनशैली में कई बार हमारी रसोई ही अनजाने में अनेक बीमारियों का कारण भी बनती जा रही है, जैसे अत्यधिक तेल, नमक, चीनी तथा असंतुलित भोजन के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा और हृदय रोग जैसी समस्याएँ बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत दो सुंदर स्वागत नृत्यों से की जाएगी। इसके बाद एक रोचक एवं संदेश पूर्ण नाटक के माध्यम से यह दर्शाया जाएगा कि किस प्रकार रसोई का वातावरण, भोजन बनाने की भावना और सात्विकता पूरे परिवार के मानसिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को प्रभावित करती है।

इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा भोजन के आयुर्वेदिक, वैज्ञानिक तथा आध्यात्मिक पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा तथा यह बताया जाएगा कि किस प्रकार सात्विक रसोई को अपनाकर हम अपने घर के वातावरण को अधिक शांत, सकारात्मक और ऊर्जावान बना सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यह भी प्रेरित किया जाएगा कि वे अपनी रसोई को केवल स्वाद का केंद्र न मानकर उसे स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनाएं।आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस उपयोगी कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button