इंदर कोटवानी…
तिल्दा विकासखंड के एक गांव में गुरुवार को 5 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने एक बार फिर से पूरे छत्तीसगढ़ को शर्मसार कर दिया है .इस महापाप ने.इंसानियत के मुंह पर ऐसी कालिक पोती है. कि इंसानियत भी सचमुच कोई इंसान होती तो, तभी शर्म से डूब मर गई होती…!दरंदगी का शिकार होने के बाद जब मासूम खून से लथपथ मां के सामने पहुंची तो, मासूम बेटी के निजी अंगों से खून बहता देख मां के मुंह से चीख निकल गई..! पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में पड़ोसी नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है..इस वारदात के बाद गांव से लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश देखा जा रहा है…
वो सिर्फ 5 साल की है…सबसे अबोध, मासूम…बिल्कुल मासूम। वो दरिंदा,अश्लील वीडियो देखकर वहशी बन चुका था.। पत्थर सा कठोर। मासूम खेल में मगन थी..।और उस दरिंदे पर था दरिंदगी का भूत सवार..!तिल्दा के ग्राम तारपोंगी में दिनदहाड़े घटी इस वारदात ने सभी को डरा कर रख दिया है..मां घर के अंदर थी 5 साल की मासूम घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी.. तभी उसके पड़ोस में रहने वाले एक वहशी नाबालिक की नजर उस मासूम पर पड़ी,और वह बच्ची के पास आया और उसको बहला फुसलाकर साथ में अपने सुने घर के अंदर ले गया,उसने उस मासूम के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी,उसने मासूम को अपनी हवस पूरी करने के बाद ही छोड़ा वो भी तब जब उसने देखा कि उनके अंगों से खून बह रहा है,जिसे देख वह डर गया.. |उधर जब रोते हुए मासूम अपनी मां के पास पहुंची तो उसकी हालत देखकर उसकी मां के मुंह से चीख निकल गई.. उसने तत्काल पति को बुलाया और बच्ची को बाइक पर बिठाकर सीधे घर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवा ले आए.. जहां बच्ची की हालत को देखकर वहां का स्टाफ भी डर सा गया। सरकारी अस्पताल थी , वहां किस तरह से इलाज होता है..इसे बताने की आवश्यकता नहीं है. बेड पर लेटी मासूम दर्द से कराह रही थी..।लेकिन इलाज करने वाला कोई जानकार डॉ,नहीं था.. मां बेटी केआंसुओं कोपोछते हुए ढाढस बधा रही थी, सब ठीक हो जाएगा.. इस बीच बच्ची को रायपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाने के लिए उसके माता-पिता ने स्टाफ के सामने कई बार फरियाद की, लेकिन उन्हें यह कहकर चुप कर दिया कि एंबुलेंस अभी उपलब्ध नहीं है..

भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन..
उधरअस्पताल के स्टाफ के कहने पर मासूम का पिता धरसीवा थाने पहुंचा .बेटी के साथ हुई दरिंदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चुकी मामला मासूम बच्ची का था पुलिस भी तत्काल हरकत में आ गई, टीआई राजपूत बिना देर किए अस्पताल रवाना हो गए वहीं अन्य पुलिस कर्मी तारपोंगी गांव पहुंच गए।अस्पताल में मासूम की हालत को देखकर पुलिस अपनी गाड़ी से तत्काल रायपुर मेकाहारा रेफर कराकर ले गई । उधर रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही आरोपी ने जुर्म भी कबूल कर लिया..।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस वारदात के बाद भी गांव वाले के किसी व्यक्ति को जानकारी नहीं थी। बच्ची के माता-पिता ने लोक लाज के डर से बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी किसी भी व्यक्ति को नहीं दी और चुपचाप मासूम को लेकर वह अस्पताल रवाना हो गए। ग्रामीणों को आरोपी के पकड़े जाने के बाद इस मामले की जानकारी हुई तो. गांव के लोग आक्रोशित हो गए।
जानकारी मिलने के बादआज शुक्रवार को भाजपा के महिला मोर्चा ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ,रायपुर ग्रामीण प्रभारी ममता साहू, और जिला ग्रामीण अध्यक्ष सरोज चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाने का घेराव करने के साथ सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

