Wednesday, February 25, 2026
Homeदेश विदेशहेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार, चंपई ने पेश किया सरकार...

हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार, चंपई ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी ये गिरफ्तारी जमीन घोटाले मामले में हुई है. इससे पहले हेमंत ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था. उनकी जगह चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया. चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने 43 विधायकों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपा था.

हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी ये गिरफ्तारी जमीन घोटाले मामले में हुई है. इससे पहले हेमंत ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था. उनकी जगह चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया. चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने 43 विधायकों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपा था. इससे पहले हेमंत सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे थे. सोरेन ने दिल्ली से रांची तक सड़क मार्ग के जरिए 1250 किमी से ज्यादा की यात्रा की. यहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेताओं और सहयोगी विधायकों से मुलाकात की. इस बैठक में सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी मौजूदगी रही. हालांकि, वे विधायक नहीं हैं. JMM का कहना है कि बैठक में आगे की रणनीतियों के बारे में चर्चा की गई है.

हेमंत सोरेन को कल कोर्ट में पेश करेगी ED

सूत्रों का कहना है कि हेमंत सोरेन की कस्टडी के लिए ईडी गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश करेगी.  ईडी हेमंत के खिलाफ पुख्ता सबूतों के साथ अदालत का रुख करेगी. इस मामले पर कल सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी. इस बीच हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला

की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो मोदी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा. खड़गे ने कहा कि विपक्ष को डराना, बीजेपी की टूलकिट का हिस्सा है.

हेमंत सोरेन अभी ED की हिरासत में हैं

झारखंड मुक्ति मोर्चा सांसद महुआ माजी का दावा है कि हेमंत सोरेन अभी ED की हिरासत में हैं. वह ईडी की टीम के साथ ही इस्तीफा देने राजभवन गए थे, जहां उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया. उनकी जगह चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है. जेएमएम पार्टी की मांग है कि नए मुख्यमंत्री चंपई का शपथ ग्रहण आज ही हो. ऐसे में राजभवन के बाहर विधायकों का हंगामा जारी है.

हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह चंपई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. चंपई को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है.

हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया: चंपई सोरेन

राजभवन के बाहर झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हमने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है. हम 43 विधायकों के समर्थन के साथ गए थे. जेएमएम विधायक आलमगीर का कहना है कि हमारे पास 47 विधायक हैं, हमने 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है. उन्होंने हमें जल्द समय देने की बात कही है.

चंपई सोरेन का शपथग्रहण आज ही होना चाहिए: JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक राजभवन के सामने इकट्ठा हैं. JMM का कहना है कि चंपई सोरेन का शपथग्रहण आज ही होना चाहिए. इसी मांग को लेकर पार्टी विधायक अड़े हुए हैं. राजभवन के बाहर विधायकों का हंगामा जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments