Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़हर्ष छाबरिया विहिप के जीपीएम ज़िला अध्यक्ष नियुक्त

हर्ष छाबरिया विहिप के जीपीएम ज़िला अध्यक्ष नियुक्त

पेंड्रा। विश्वहिन्दू परिषद (विहिप) छत्तीसगढ़ प्रान्त की बैठक में हर्ष छाबरिया को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) ज़िले का अध्यक्ष नियुक्त किया गय। विहिप की 21 से 23 तक तीन दिवसीय बैठक बिलासपुर में हुई। बैठक में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िले के नए कार्यकारिणी का गठन हुआ।
इसमें नए जिला अध्यक्ष – हर्ष छबरिया, उपाध्यक्ष – सरोज पवार, बजरंग दल जिला सयोजक – सागर पटेल,मातृशक्ति जिला संयोजिका – प्रिया त्रिवेदी,मातृशक्ति जिला सह संयोजिका – श्रीमती मीनू पाण्डेय,
जिला अर्चक पुरोहित – अनुराग पाण्डेय,जिला अर्चक पुरोहित सह संयोजक – विनय पाण्डेय,जिला समरसता प्रमुख – भूपेंद्र चौधरी,जिला गौ रक्षा प्रमुख – शुभम गुप्ता, जिला विद्यार्थी प्रमुख – देवांश तिवारी और जिला सुरक्षा प्रमुख – नवीन विश्वकर्मा, को मनोनीत किया गया। नए पदाधिकारियों की घोषणा छत्तीसगढ़ प्रान्त के प्रान्त मंत्री विभूति भूषण पाण्डेय के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments