Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़स्पा सेंटर में Police का छापा. मसाज की आड़ में चल...

स्पा सेंटर में Police का छापा. मसाज की आड़ में चल रहा था सेक्स का धंधा..मैनेजर समेत 6 लड़कियां गिरफ्तार..

बिलासपुर -बिलासपुर पुलिस ने तोरवा के स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई की है .स्पा सेंटर से छह युवतियां पकडी गई है .युवतियो  को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार की सूचना मिली थी .मामला तोरवा  थाना क्षेत्र का है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने स्पा सेंटर में रेड करवाई की. यहां 6 युवाकियां पुलिस को स्पा सेंटर में मौजूद मिली  प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सभी 6 युवतियों को पड़कर पुलिस थाने ले आई है। युवतियो  से पूछताछ की जा रही है .पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भांडा फोड़ किया है । पुलिस ने क्लाउड स्पा सेंटर में छापेमारी कर मैनेजर समेत 6 युवतियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी लड़कियां दूसरे जिले की हैं, जिन्हें महिला मैनेजर ने मसाज करने के बहाने बुलाया,फिर देह व्यापार में धकेल दिया। दयालबंद स्थित होटल इंटरसिटी के सामने गली में संचालित इस स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर मुखबिर लगाकर इसकी जानकारी जुटाई गई। फिर स्पा सेंटर में दबिश दी गई। पुलिस ने बताया कि, युवतियों से टीम ने अलग अलग पूछताछ की। साथ ही स्पा सेंटर की जांच की। इस दौरान स्पा में आपत्तिजनक चीजें भी मिली है। इसे जब्त कर सभी युवतियों को थाने लाया गया है। पुलिस पकड़ी गई सभी युवतियों से पूछताछ कर रही है।

युवतियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, स्पा मैनेजर गोल्डी ने उन्हें काम दिलाने के बहाने स्पा सेंटर में बुलाया, फिर यहीं काम कराने लगे। यहां उन्हें मसाज करने कहा गया, लेकिन बाद में युवतियों को ज्यादा पैसे का लालच देकर देह व्यापार में धकेल दिया गया। युवतियों के बयानके आधार पर पुलिस स्पा सेंटर के मैनेजर से भी पूछताछ कर रही है। युवतियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि, स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियां दूसरे जिलों से यहां पर आकर काम तलाश रही थीं। इसी दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर गोल्डी से पहचान हुई।उसने काम का झांसा देकर युवतियों को स्पा सेंटर में बुलाया। इसके बाद यहां पर उसने युवतियों को देह व्यापार में धकेल दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

आपको बता दे बिलासपुर शहर में स्पा सेंटरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ज्यादातर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार फल-पल रहा है पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं, और अनैतिक काम हो रहे हैं .पुलिस द्वारा बीच-बीच में जांच की जाती है उसके बाद फिर जांच नहीं होने से अवैध गतिविधियां संचालित होती है जिसका खामियाजा स्पा सेंटर के आसपास रहने वालों को भुगतना पड़ता ह,बिलासपुर सेकमल लखवानीकी रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments