छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। कुर्सी पर बैठते ही सो गया। ग्रामीणों ने स्कूल में आकर टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत टीचर का नाम थानेश्वर प्रसाद मारकंडेय है, जो ग्राम पंचायत मानपुर स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में पदस्थ है। थानेश्वर प्रसाद अंग्रेजी और गणित सब्जेक्ट का टीचर है। शिक्षक का एक लेटर भी वायरल हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि ‘मैं शराब पीकर स्कूल नहीं आऊंगा’।आपको बता दे 2 दिन पहले शिक्षा मंत्री ने बयान जारी कर कहा था कि शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि शिक्षक के ऊपर क्या कार्रवाई होती है
नशे में टेबल पर सिर रखकर सोया शिक्षक…VIDEO
छत्तीसगढ़ में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का तीसरे दिन समापन हो गया है। सचिन पायलट ने दुर्ग में समापन सभा में मोदी सरकार को वोट चोर बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत दिए, लेकिन आयोग ने उल्टा उन्हें नोटिस थमा दिया।पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा पर भी यही आरोप लगे, लेकिन उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। चुनाव आयोग अब भाजपा सरकार के लिए काम करता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
वोट-चोर गद्दी-छोड़’ सभा…पायलट ने मोदी सरकार को बताया वोट चोर
आज से रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन (68766/68767) की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हर दिन दोनों तरफ से चलेगी। जिससे राजिम और रायपुर के बीच आना-जाना आसान होगा। डेढ़ घंटे में सफर 15 रुपए में होगा।इस दौरान ट्रेन में यात्रियों के बीच जबरदस्त उत्साह दिखा।यात्रियोंकहा कि, अब हमें आने-जाने में आसानी होगी। महिलाओं ने बताया कि, रायपुर-राजिम आने में 120 रुपए का खर्च आता है। अब 30 रुपए खर्च आएगा।रायपुर स्टेशन के आउटर में ट्रेन कुछ देर रुकी थी। इसी बीच सीनियर्स के निर्देश पर स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स ने जान जोखिम में डालते हुए ट्रेन से छलांग लगा दी। जिससे जल्दी डीआरएम ऑफिस पहुंच सके। इस तरह बड़ी लापरवाही देखने को मिली।
रायपुर-टू-राजिम मेमू ट्रेन शुरू…15 रुपए में डेढ़ घंटे का सफर
छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण समेत 10 मांगों को लेकर NHM संविदा कर्मचारी एक महीने से हड़ताल पर हैं। बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर 3 संभाग के 10 हजार कर्मचारियों ने गुरुवार को नया रायपुर में जेल भरो आंदोलन किया। प्रशासन ने राजेश्वर मैदान को लगभग डेढ़ घंटे तक एक प्रतीकात्मक जेल के तौर पर बदल दिया था। डेढ़ घंटे तक इस प्रतीकात्मक जेल में यह कर्मचारी बंद रहे।इसके बाद हर कर्मचारी का नाम और हस्ताक्षर लिए गए और उन्हें छोड़ दिया गया। रायपुर NHM संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन के बाद बाकी कर्मचारी अपने-अपने जिले लौट गए। कल से यह आंदोलन जिला स्तर पर जारी रहेगा। कर्मचारियों का कहना है कि मांगे पूरी नहीं होती है तो उग्र आंदोलन और आत्मदाह भी करेंगे।
रायपुर में NHM कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के राताखार एनीकट डैम में एक युवक और युवती ने छलांग लगा दी। जिसमें से युवक को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन युवती अभी भी लापता है। दोनों को बचाने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी ने नदी की तेज धारा में छलांग लगा दी, वह भी डूबते-डूबते बचे।हालांकि, उनके साथी ने ट्यूब फेंककर उनकी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने लगभग 25 फीट ऊंचे डेम से छलांग लगाई थी। डेम के ऊपर उसकी बाइक खड़ी मिली, जिससे आशंका है कि वह अकेला आया था।सबसे पहले वहां मौजूद मछुआरों ने युवक को टापू पर फंसा देखा और तुरंत 112 डायल कर कोतवाली थाने में सूचना दी। युवक को 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद बचा लिया गया है। जिसका नाम राहुल है।
घर वालों ने शादी से मना किया..युवक-युवती नदी में कूदे
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मोरन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ससुर-दामाद की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद ट्रक लेकर ड्राइवर भाग गया। घटना वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम इंजानी निवासी संतोष पटेल 48अपने ससुर गिरजा शंकर पटेल 65 के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से वाड्रफनगर जा रहे थे। वे अंबिकापुर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर मोरन चौक से वाड्रफनगर की ओर मुड़े।इसी दौरान चौक से करीब दो किलोमीटर आगे बस्ती के पास वाराणसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
बलरामपुर में ट्रक की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। बॉयफ्रेंड की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली, जबकि गर्लफ्रेंड का शव पेड़ के नीचे मिला। आशंका जताई जा रही है कि पहले बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या की, फिर फांसी लगा ली। सुसाइड के पहले युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है। इस पोस्ट में गर्लफ्रेंड के धोखा देने का जिक्र है।मामला कोल्हेन झरिया चौकी क्षेत्र का है। युवक की पहचान टांगर गांव निवासी चूड़ा मणि पैंकरा 24 और युवती की पहचान माटी पहाड़ छर्रा की रहने वाली संदीला पैंकरा 24 साल के रूप में हुई है।घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए।
बॉयफ्रेंड ने लिखा-गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया, आज मेरी मौत होगी
इंदौर में गड्ढे में नहाने उतरे तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे खेलते-खेलते वहां पहुंचे थे। काफी देर तक होने पर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने तलाश की। ग्रामीण भी उन्हें ढूंढते हुए गड्ढे के पास पहुंचे। यहां उनके कपड़े पड़े देखे।ग्रामीणों ने गड्ढे में उतरकर दो बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 2 घंटे बाद तीसरे बच्चे को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान विपिन पिता हेमंत अहिरवार, प्रियांश और गुनगुन पिता कप्तान अहिरवार के रूप में हुई।
इंदौर में दो भाई-बहन समेत 3 बच्चे गड्ढे में डूबे
रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राजधानी रायपुर के छह थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, अजीत सिंह राजपूत को थाना प्रभारी कोतवाली से रक्षित आरक्षी केंद्र पदस्थ किया गया है। डीडी नगर थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह को रायपुर कोतवाली का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। मौदहापारा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह को डीडी नगर की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश शर्मा को रक्षित आरक्षी से हटाकर मौदहापारा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
रायपुर में 6 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर
भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। बस्तर में एक साल के भीतर जिले की 3 हजार 399 महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें 1 हजार 923 हितग्राही वे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, जबकि बाकी महिलाओं के दस्तावेज़ गड़बड़ पाए गए या वे सरकारी सेवा में रहते हुए भी योजना का लाभ ले रही थीं। विभाग का कहना है कि कई मामलों में मृत्यु की जानकारी देर से मिलने के कारण राशि जारी हो गई थी, जिसे अब रिकवरी किया जा रहा है।

