Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ के कवर्धा ज़िले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ ससुर ने बहु की हत्या कर लाश को सैप्टिक टैंक में डालकर सीमेट से ढक दिया था,लाश लगभग 30 दिन पुरानी बताई जा रही है, जो बुरी तरह से सड़ चुकी थी।  जानकारी के अनुसार, पूरा मामला लोहारा थाना के बांधाटोला इलाके का है, महिला ने इंटरकास्ट मैरिज की थी।एक माह पहले जब महिला का पति घर पर नहीं था, तब ससुर ने महिला की हत्या कर लाश सेप्टिक टैंक में डालकर सीमेंट से दबा दिया.और पति जब घर लौटा तो पत्नी गायब थी. परिवार वालों ने बेटे को बहू के बिना बताए घर से कहीं चले जाने की बात कह कर गुमराह कर दिया. दो दिनों तक पति ने खोजबीन किया लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तब पति ने लोहारा थाना में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद लगातार पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

कवर्धा में नवविवाहिता बहू की लाश, घर के सेप्टिक टैंक में मिली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता ने अपनी ही 16 साल की बेटी से 2 साल तक रेप किया। एक दिन नाबालिग सहेलियों के साथ नए कपड़े पहनकर पार्क घूमने गई थी। इससे नाराज पिता ने उसे पीटा और जबरन संबंध बनाए। इसके बाद लड़की जब भी घर में अकेली रहती थी, तब आरोपी उसके साथ मारपीट करता और दुष्कर्म करता था।आरोपी पीड़िता को धमकी देता कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। 10 दिसंबर को आरोपी ने बेटी के साथ फिर जबरदस्ती की। इस बार किसी तरह हिम्मत जुटाकर नाबालिग ने आपबीती मां को बताई। मां के साथ पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। महिला थाना और चक्रधर नगर थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पार्क में सहेलियों संग घूमने पर बेटी से रेप

लोकसभा के शून्यकाल में गुरुवार (11 दिसंबर) को छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मुद्दा उठा। रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में सरकार का ध्यान साइबर ठगी के ट्रेंड ‘डिजिटल अरेस्ट’ की ओर खींचा।सांसद अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों की पूरी जीवनभर की कमाई कुछ ही मिनटों में उड़ा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन लुटेरे अब पुलिस अफसर बनकर वीडियो कॉल करते हैं, वर्दी में दिखाई देते हैं और फर्जी कार्रवाई का भय दिखाकर पीड़ितों से पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं।सांसद अग्रवाल ने सदन में कहा कि डिजिटल अरेस्ट के इस गिरोह की चपेट में सबसे ज्यादा बुजुर्ग, अकेले रहने वाले लोग और तकनीक से अनभिज्ञ वर्ग आ रहा है। ऐसे पीड़ितों से लुटेरे उनकी बचत, रिटायरमेंट फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट तक एक झटके में निकलवा लेते हैं।

छत्तीसगढ़ में 3 साल में 32 करोड़ की साइबर-ठगी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (11 दिसंबर) को मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादवेंद्र सिंहइंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. इस मैच में भारत को 51 रनों से हार मिली. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 214 रनों का टारगेट मिला था, लेकिनउसकी पूरी टीम 19.1 ओवरों में 162 रनों पर सिमट गई.भारत की ओर से तिलक वर्मा ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए. तिलक ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिलकिए. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा

दूसरे टी20 में टीम इंडिया का सरेंडर.

छत्तीसगढ़ के भिलाई में कार पर स्टंटबाजी के वीडियो सामने आए हैं। इनमें दुर्ग NSUI प्रभारी महामंत्री भी शामिल है। NSUI नेता चलती कार के गेट पर बैठकर स्टंट करते हुए दिख रहा है। वह अपने 3-4 दोस्तों के साथ कार में बैठा था। कार उसके दोस्त की थी। NSUI नेता शाश्वत पांडेय ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया था। 9 दिसंबर को वीडियो पुलिस के हाथ लगा। ट्रैफिक पुलिस ने 11 दिसंबर को कार्रवाई की है। NSUI नेता के दोस्त के खिलाफ 13 हजार रुपए का चालान काटा गया है।इसके अलावा एक और बिना नंबर प्लेट वाली कार को अवैध रूप से सायरन बजाते हुए देखा गया। पुलिस ने कार मालिक को पकड़कर चालानी कार्रवाई की है।

NSUI नेता ने चलती कार का गेट खोलकर किया स्टंट…VIDEO

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही रात में दो हत्या की वारदात हुई है। जमीन विवाद और चुनावी रंजिश के चलते धारदार हथियार से पूर्व सरपंच का गला काट दिया। वहीं, चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना सकरी और कोनी थाना क्षेत्र की है।ग्राम पंचायत चोरभट्‌ठी निवासी मनबोध यादव पूर्व सरपंच था। पिछली बार चुनाव में वो सरपंच पद का उम्मीदवार था। लेकिन, चुनाव हार गया। चुनाव हारने के बाद वो गांव में कई लोगों से रंजिश रखने लगा था। इसके साथ ही उसके पड़ोसी से उसका जमीन विवाद भी चल रहा था। दोनों घटनाओं के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर में एक रात में डबल-मर्डर

रामानुजगंज में  जंगली भालुओं के हमले में 58 वर्षीय जुगुल मरकाम की मौत हो गई। वह बकरियों के लिए पत्ती लेने जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उन पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। घटना परहियाडीह गांव के लेहदा घुटरी क्षेत्र की है।प्रत्यक्षदर्शी रामकेश्वर ने बताया कि वह गाय के लिए चराने जंगल गए थे। इस दौरान उन्होंने दो भालुओं को जुगुल मरकाम पर हमला करते देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और पत्थर फेंककर भालुओं को वहां से भगाया। इसके बाद तुरंत गांव के लोगों और वन विभाग को घटना की सूचना दी गई।भालुओं के हमले में जुगुल मरकाम के सिर और जांघों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रेंजर निखिल सक्सेना ने मृतक के परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 25,000 रुपए की राशि प्रदान की।

रामानुजगंज में भालुओं के हमले से ग्रामीण की मौत

देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। 6 राज्यों में डेट आगे बढ़ी है। इसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। छत्तीसगढ़ में फॉर्म भरने के लिए 1 हफ्ते की समय सीमा बढ़ाई गई है। अब 18 दिसंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे।प्रदेश में BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म दे रहे हैं। लेकिन अब तक हजारों आवेदन आयोग तक नहीं पहुंचे हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं ने फॉर्म जमा नहीं किया, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।आयोग के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची में सुधार और अपडेट के लिए अनिवार्य है। इसमें नए 18 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को जोड़ा जाएगा, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं को हटाया जाएगा। गलत नाम या पते ठीक किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में SIR की डेट 18 दिसंबर तक बढ़ी

की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को संभाग मुख्यालय बिलासपुर के कलेक्ट्रेट के मंथन सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव ने की। बैठक के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोटा के BEO मंत्री के सवाल-जवाब के बीच अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। मौजूद अधिकारियों ने तत्काल उन्हें संभाला और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।बैठक में मंत्री यादव ने विभागीय लापरवाही पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मान और प्रोत्साहन दिया जाएगा, जबकि लापरवाह अधिकारियों-शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मत्री के सवालों पर चक्कर खाकर गिरे यहां के BEO,
 बीते दिनों बिलासपुर में हुए रेल हादसे पर बड़ा एक्शन हुआ है। DRM बिलासपुर राजमल खोईवाल हटा दिए गए हैं। अब उनकी जगह उमेश कुमार नए DRM होंगे। उमेश कुमार का तबादला वेस्टर्न रेलवे से SECR में हुआ है रेल हादसे के बाद बड़ा फेरबदल किया गया है। डायरेक्टर रेलवे बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है।बता दें कि बिलासपुर में 4 नवंबर को हुए ट्रेन हादसे में 12 लोगों की मौत हुई थी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 नवंबर को हुए ट्रेन हादसे की कमिशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें रेल प्रशासन की लापरवाही की बात कही गई है। प्रमुख रूप से रेलवे अफसर और सिस्टम की लचर व्यवस्था को दोषी बताया गया था।मामले की जांच करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन दक्षिण पूर्व सर्किल – कोलकाता के रेल सुरक्षा आयुक्त बीके मिश्रा ने रेल हादसे की जांच की।
रेल हादसे पर बड़ा एक्शन, हटाए गए DRM बिलासपुर,

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे राजधानी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन यानी शनिवार दोपहर 12 बजे गृह मंत्री शाह जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उसके बाद जगदलपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने गुरुवार को जगदलपुर के स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक का विधिवत शुभारंभ किया था । उन्होंने समूचे बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बस्तर के गांव-गांव तक विकास की धारा पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, 

आज रात रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

कोरबा जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक युवती का बयान दर्ज किया है, जो बिना विवाह मां बन गई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि कोरिया जिले के थाना बैकुंठपुर के बरबसपुर निवासी 35 वर्षीय मोहन यादव को कोरबा जिले के चोटिया क्षेत्र की एक युवती से प्यार हुआ। मोहन यादव साइकिल दुकान में रिपेयरिंग का काम करता था, जहां युवती किसी काम से गई थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई और बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई।एक साल पहले दोनों घर से भागकर कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में किराए के मकान पर रहने लगे। यहां भी मोहन यादव साइकिल दुकान में रिपेयरिंग का काम करने लगा और दोनों पति पत्नी की तरह बिना शादी साथ रहने लगे। इसी दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई।बुधवार सुबह युवती की हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

कोरबा में बिना विवाह मां बनी युवती
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments