छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता और एसएसपी के बीच बहस हो गई। इस दौरान एसएसपी ने कार्यकर्ताओं के साथ बहसबाजी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिले में बढ़ते क्राइम को लेकर ABVP के कार्यकर्ता SP ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान SSP रजनेश सिंह ने छात्र नेताओं से अभद्र भाषा का उपयोग किया। जिसके बाद कार्यकर्ता भड़क गगए।SSP ने गुस्से में कहा कि तुम्हारी क्या मांग है, ये क्या तरीका है बे। SSP के बे कहने से छात्र नेता भड़क गए। पुलिस और ABVP नेताओं के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
ये क्या तरीका है बे’, छात्र नेताओं की डिमांड सुन भड़क गए SSP
राजधानी रायपुर में बुधवार को बिजली गिरने से पुलिसकर्मी के बेटे की मौत हो गई। दोपहर 1 बजे शॉर्ट-लंच में बच्चे स्कूल के मैदान में खेल रहे थे। इस दौरान छात्र प्रभात साहू की छाती पर बिजली गिरी। प्रभात 10वीं क्लास में पढ़ता था। मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के सेंट जोसेफ स्कूल का है।जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर बच्चा खड़ा था, उससे 100 मीटर में ही चर्च के टावर पर तड़ित चालक लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि बिजली का एक हिस्सा बच्चे पर गिरा। प्रभात की 2 बड़ी बहनें हैं। एक हाईस्कूल में ही पढ़ाई करती है। प्रभात के पिता शिव शरण साहू ACB रायपुर में पोस्टेड हैं।
रायपुर में पुलिसकर्मी के बेटे की छाती पर गिरी बिजली..मौत
कानपुर में एक निजी अस्पताल के कैंटीन संचालक केशव उत्तम के खिलाफ 20 लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने और उनका न्यूड वीडियो बनाकर धमकी देकर सेक्स रैकेट चलाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़कियों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें रैकेट में शामिल किया और ग्राहकों की मांग के अनुसार लड़कियों को भेजने लगा। मामला तब खुलासा हुआ जब एक नाबालिग की पिता ने केशव को अपनी बेटी के साथ संदिग्ध स्थिति में देख लिया। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसी दौरान आरोपी का मोबाइल गिर गया।नाबालिग ने मोबाइल का पासवर्ड खोलकर जांच की तो उसमें उसकी और अन्य लड़कियों की न्यूड वीडियो और फोटो मिले।
20 लड़कियों से रेप कर बनाया वीडियो, फिर सेक्स रैकेट में फंसाया,
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी और बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को रायपुर में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डंगनिया स्थित बिजली कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “बिजली चोर गद्दी छोड़ो” और “ट्रिपल इंजन सरकार जनता से धोखा बंद करो” जैसे नारे लगाए। इस विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि सरकार जनता को लूटने का काम रही है।पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई “बिजली बिल हाफ योजना” आम जनता के लिए राहत थी। लेकिन साय सरकार ने इसे खत्म कर जनता से वादा खिलाफी की।
बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेसियों का हंगामा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग लगा ली। आग लगाने के बाद वह चीखते-चिल्लाते हुए दौड़कर थाने के अंदर घुस गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया।महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद महिला काउंसलिंग के लिए थाने पहुंची थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाने के बाहर महिला ने खुद को लगाई आग:रायपुर में चीखते-चिल्लाते अंदर घुसी
तिल्दा नेवरा में रात्रि करीब 10 बजे मोहभट्ठा पारा नेवरा में मोटरसायकल हटाने की बात को लेकर युवको बिवाद विवाद हो गया,इसी बीच ४युव्को ने मिलकर दो युवको पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया. इस हमले में तौफिक अहमद और शहबाज खान घायल हो गाए . तिल्दा नेवरा पुलिद से आरोपी दुर्गेश यादव, अजय निषाद उर्फ काला, संदीप धु्रव उर्फ पप्पू को हिरासत में लेकर उनके बताने पर प्रयुक्त चाकू डंडा जप्त कर. गंभीर धाराओ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।एक आरोपी फरार है .
तिल्दा में चाकू बाजी, 2 घायल ,3 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली को मार गिराया है। जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेड़ाबेड़ा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के मिलिट्री कंपनी नंबर पांच के सदस्य मासा को मुठभेड़ में मार गिराया है। मासा के सिर पर आठ लाख रूपये का इनाम घोषित था। बता दें कि हाल ही में दावा किया गया है कि नक्सलियों ने अपने संगठन में बदलाव किया है। देवजी को नक्सली संगठन का महासचिव बनाया गया है जबकि हिड़मा को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इधर नक्सलियों ने संगठन में फेरबदल किया उधर जवानों ने एक्शन लिया
एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से रौंदा.ये मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम महज 57 के स्कोर पर ढेर हो गई. जिसे भारत ने 5वें ओवर में ही चेज कर लिया.एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से रौंदकर विजयी आगाज किया है. मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. कुलदीप यादव को 4 तो शिवम दुबे को 3 सफलता मिली. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने इस टोटल को 5वें ओवर में ही चेज कर लिया.
भारत ने UAE को 9 विकेट से हराया:58 रन का टारगेट 27 गेंदों में चेज किया,
राज्य सरकार ने स्कूल संचालन के समय में बड़ा बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को पढ़ाई के लिए नई समय सारणी जारी कर दी है। इसके लिए सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को आदेश जारी किया गया है।आदेश के मुताबिक,एक पाली में संचालित शालाएं: सभी स्कूल शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।दो पाली में संचालित शालाएं: प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं 12:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेंगी। उच्च विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।
छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल लगने के समय में बदलाव
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। दोनों की लाश एक ही पेड़ पर एक ही फंदे से लटकी हुई मिली। जानकारी के मुताबिक दोनों सोमवार को घर में बिना कुछ बताए कही चले गए थे। परिजन दोनों की तलाश में जुटे हुए थे।बुधवार सुबह ग्रामीणों ने युवक के घर से कुछ दूर पीछे दोनों की लाश पेड़ से लटकी हुई देखी। दोनों ने एक ही साड़ी का फंदा बनाया था। मामला उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के आलमेर गांव का है। युवक-युवती एक ही गांव के रहने वाले थे।
पेड़ से लटकी में मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश

