Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्षअमित बघेल को देवेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अमित बघेल ने कई समुदायों को लेकर गलत टिप्पणी की थी। उसके उपर में FIR दर्ज की गई थी। आज रायपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।देवेंद्र नगर के थाना प्रभारी जितेंद्र असैया ने बताया कि बघेल आज आत्मसमर्पण करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रायपुर के देवेंद्र नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारस नगर चौक से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी  के बाद अमित बघेल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने बघेल को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।असैया ने बताया कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह पिछले कई दिनों से फरार थे।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का मुखिया रायपुर में गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर वासियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। रायपुर में फ्लाई ओवर को मंजूरी मिल गई है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने गौरव पथ पर फोर लेन फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दे दी है। यह फ्लाईओवर करीब 1.5 किमी लंबा होगा और इसके निर्माण के लिए 173 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।आपको बता दें कि नया फ्लाईओवर गुरु तेग बहादुर उद्यान से गुरु नानक चौक तक बनाया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद शहर के सबसे व्यस्त रूटों में से एक पर जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। वहीं घड़ी चौक से चढ़कर सीधे तेलीबांधा चौक पर उतरा जा सकेगा, जिससे रोजाना की आवाजाही और भी सुगम हो जाएगी।

रायपुर वासियों के लिए, राजधानी में ​बनेगा डेढ़ किमी लंबा फ्लाई ओवर

मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग लड़की के कथित अश्लील वीडियो को वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप दो युवकों पर लगा है.पुलिस ने इस मामले में रीहान और बाबू नामक दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है तथा उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की को डराने–धमकाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध रूप से दबाव बनाने की कोशिश की।घटना सामने आते ही स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया। क्षेत्र के कई हिंदू संगठनों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की मांग की।

रातों-रात वायरल हुआ अश्लील वीडियो! आरोपी रिहान और बाबू पकड़े गए,

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की दो युवतियों को मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बेचने वाली महिला और उसके खरीदार को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों युवतियों को अच्छा वेतन मिलने का झांसा देकर उज्जैन ले जाया गया था। एक युवती की शादी कर दी गई थी, जबकि दूसरी युवती बच निकली। यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, सरगुजा की दो युवतियों को अच्छी नौकरी का झांसा देकर सरगुजा से उज्जैन ले जाया गया और वहां दोनों को ढाई लाख रुपये में बेच दिया गया। इनमें से अंबिकापुर के मठपारा की एक युवती की जबरदस्ती शादी कर दी गई, जबकि दूसरी युवती किसी तरह बच निकलने में कामयाब रही।पुलिस ने मामले में आरोपी भंवर सिंह गोहाना (25 वर्ष) और एक अन्य आरोपी मुकेश सिंह गोहाना (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों उज्जैन के निवासी हैं।

दो युवतियों को बेचने वाली महिला और खरीदार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवक ने एक शादीशुदा महिला 26 साल को बंधक बनाकर 3 दिनों तक रेप किया। चाकू की नोक पर पहले उसे अगवा किया। मुंह को कपड़े से बांधकर रातभर स्कूल के बाथरूम के पीछे रखा। झाड़ियों में ही उसे जबरदस्ती की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर किराए के रूम में ले गया।सेक्स करने से मना किया तो परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसे मारा-पीटा। महिला के आंख और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने युवक के साथ रहने की बात कही। इसके बाद युवक उसे बाहर खाना खिलाने ले गया। इस दौरान महिला भाग निकली और थाने पहुंची।पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी दीपक दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादीशुदा-महिला से चाकू की नोक पर 3 दिनों तक रेप

बलौदाबाजार जिले के कसडोल जनपद पंचायत के ग्राम भद्रा स्थित गौठान में पिछले पांच महीनों में 70 से अधिक मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गौठान प्रबंधन पर चारा, पानी और ठंड से बचाव की उचित व्यवस्था न होने का आरोप लगाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से गौठान में लगातार मवेशियों के मरने की घटनाएं हो रही हैं। शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार कश्यप ने एसडीएम, तहसीलदार और सीईओ को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गौठान में लगभग 300 मवेशी रखे गए थे, जिनमें से 70 से अधिक की मौत हो चुकी है।कश्यप ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत भद्रा के सरपंच पति राम प्रसाद वर्मा द्वारा पिछले 4-5 महीनों से गौठान में चारा, पानी, छाया और ठंड से बचाव की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई। इसी कारण मवेशियों की रोजाना मौतें हो रही हैं।

गौठान में लापरवाही के आरोप,70 से अधिक मवेशियों की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गलत काम किया गया. पीड़िता के तीन माह की गर्भवती होने पर उसके परिजनों को इस बात की खबर लगी. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया. आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है, जो फिलहाल पुलिस की हिरासत में है.पेट में दर्द हुआ तो परिजनों को पता चला: पीड़िता की मां की तरफ से पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार उनकी 15 साल की बेटी की पेट में दर्द हुआ था. इसके बाद परिजन, पीड़िता को लेकर डॉक्टर के पास गए. डॉक्टर ने जब पीड़िता की जांच की तो पता चला कि वो तीन महीने की गर्भवती है. डॉक्टर ने जब ये बात पीड़िता के परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई.

15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कुछ दिनों पहले सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल हो गए। घटना के बाद दोनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, जहाँ उनका उपचार राजधानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों का हाल जानने तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और घायल जवानों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। डिप्टी सीएम ने जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके उपचार और परिवार की हर जरूरत का पूरा ध्यान रखेगी।अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दोनों जवानों की हालत अब स्थिर है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा, नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से की मुलाकात

शुक्रवार को यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इंडिगो की कई फ्लाइट्स देरी से चलने और अचानक कैंसिल होने के कारण सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। दोपहर की फ्लाइट शाम तक उड़ान नहीं भर पाई, जिससे यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया।यात्रियों की स्टाफ के साथ कहासुनी भी हो गई। आरोप है कि स्टाफ भी जानकारी यात्रियों को नहीं दे पा रहे हैं कि फ्लाइट कब आएगी और कब जाएगी। जिसके कारण यात्री एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार कर रहे हैं। साथ ही परेशान हो रहे हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। गुरुवार को इंडिगो की 2 फ्लाइट कैंसिल की गई। दूसरी कंपनियों की कुछ फ्लाइट भी कैंसिल हुई है। इनमें दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु की उड़ानें शामिल है।इंदौर, चेन्नई और बैंगलोर जाने वाले यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें न तो ऑप्शनल फ्लाइट दी गई और न ही आवास की व्यवस्था कराई गई। उनका कहना है कि स्टेटस अपडेट नहीं है। ग्राउंड स्टाफ भी क्लियर जवाब नहीं दे रहा है।

रायपुर से इंडिगो की 2 फ्लाइट्स कैंसिल,यात्रियों ने किया हंगामा

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक आदिवासी नेता की मौत को लेकर सियासत तेज हो गई है। मौत के दो दिन भी परिजनों ने नेता का अंतिम संस्कार नहीं किया है। सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की रायपुर सेंट्रल जेल में 4 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कांकेर पुलिस ने जीवन ठाकुर को फर्जी वन पट्टा बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।कांकेर पुलिस ने जीवन ठाकुर को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था उसके बाद उन्हें 2 दिसंबर कोरायपुरकी सेन्ट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद 4 दिसंबर को कांग्रेस नेता की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है बिना किसी जानकारी के जीवन ठाकुर को रायपुर शिफ्ट किया गया था। परिजनों का आरोप है कि शिफ्टिंग के दूसरे दिन ही संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हो गई।

जेल में कांग्रेस नेता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,

छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही जान चली गई।एक्सीडेंट बड़ामलहरा तहसील के मुंगवारी और चौपरिया सरकार गांव के बीच सागर-कानपुर हाईवे नंबर 34 पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुआ। कार में सतना निवासी प्रजापति परिवार के 7 सदस्य सवार थे, जो शाहगढ़ जा रहे थे।सूचना मिलते ही सागर आईजी हिमानी खन्ना सहित गुलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। कार के गेट तोड़कर शवों को बाहर निकाला जा सका।बताया जाता है कि ट्रक सागर की तरफ से आ रहा था जबकि कार छतरपुर की तरफ से आ रही थी। तेज रफ्तार ट्रक ने कार नंबर MP19 CA 0857 को सामने से टक्कर मारी।हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर भागरहा था . पुलिस ने पीछा कर बिजावर रोड पर पकड़ लिया।

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत:2 घायल, सभी एक परिवार के
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments