दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके में 11 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन घटना के 3 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 मौतें हुई हैं। इसके बाद अस्पताल से जारी सूची में 9 मौतों की जानकारी दी गई।शाह ने बताया कि एक i-20 कार के पिछले हिस्से में धमाका हुआ है। कार हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि ब्लास्ट फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ। हादसे में 24 लोग घायल हैं, जिन्हें LNGP अस्पताल भेजा गया है।
दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:9 की मौत
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अमित बघेल की तलाश में लगातार कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए बघेल अपने परिचित के घरों में छिप रहे हैं। पुलिस का दावा है कि अमित बघेल की जल्द गिरफ्तारी करेगी।इसी आधार पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के शिवेंद्र वर्मा (निवासी सड्डू) और अजय यादव के धरमनगर टिकरापारा स्थित निवास पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जबकि कई टीमें राज्य के अलग-अलग जगहों पर तलाश में जुटी हुई हैं।
अमित बघेल पर 5 हजार इनाम की घोषणा
रायपुर पुलिस ने सोमवार को सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तोमर को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। 14 नवंबर को तोमार की रिमांड खत्म होगी। रायपुर पुलिस ने 5 महीने बाद MP के ग्वालियर से गिरफ्तार किया था।रायपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले रविवार को वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकाला। इस दौरान वीरेंद्र तोमर लंगड़ाते हुए चल रहा था। बनियान फटी हुई थी। कुछ देर बाद वह चलते-चलते रोड पर बेहोश हो गया था। इस दौरान तोमर की पत्नी ने गुस्से में पुलिस से कहा था कि मेरे पति को मार डालो।
सूदखोर वीरेंद्र तोमर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर
दिल्ली ब्लास्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त कि है। सीएम साय ने X पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। केंद्र सरकार और हमारी केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।बात दें कि देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास एक भयानक धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह विस्फोट एक खड़ी कार में हुआ जिसके तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि कार के पुर्जे इधर-उधर बिखर गए। विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ।
दिल्ली ब्लास्ट पर CM विष्णु देव साय ने जताई गहरी संवेदना,
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले में सेम्हरा के पहाड़ में पुलिस ने बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया है। दर्रीपारा के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार 4 घंटे अंधाधुन फायरिंग हुई जिसके बाद जंगल का सहारा ले कर नक्सली मौके से भाग निकले। फ़िलहाल सभी फरार नक्सलियों की सर्चिंग जारी है।जानकारी के अनुसार पूरी घटना मैनपुर थाना क्षेत्र का है। सेम्हरा के पहाड़ में नक्सल ऑपरेशन चलाया गया। इसी बीच पुलिस की E30 टीम नक्सली कैंप तक पहुंची जिसके बाद दर्रीपारा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। पुलिस और नक्सलियों के बीच लगभग 4 घंटे अंधाधुन फायरिंग हुई जिसके बाद नक्सली जंगल का सहारा लेकर मौके से भाग निकले। SP ने इस पूरी घटना की पुष्टि करते हुए बताया की फरार नक्सलियों की सर्चिंग जारी है।
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा छत्तीसगढ़ का जंगल,
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नायब तहसीलदार को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने किसान से उसकी मां की मौत के बाद फौती रिकॉर्ड दर्ज करने 1 लाख 50 हजार रुपए की मांग की थी। सोमवार को ACB ने पहली किश्त की राशि 50 हजार रुपए लेते पकड़ा है। मामला सीपत तहसील का है।ACB के डीएसपी ने बताया कि 30 अक्टूबर को सीपत तहसील के ग्राम बिटकुला निवासी किसान प्रवीण पाटनवार ने शिकायत की थी। उसने बताया कि उसकी माता का देहांत हो चुका है। उसकी मां के नाम पर ग्राम बिटकुला में करीब 21 एकड़ कृषि जमीन है।जिसमें फौती दर्ज कर जमीन के रिकॉर्ड में उसका और उसके अन्य भाई बहन का नाम दर्ज कराना था। इसके लिए लिए वह नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे से मिला। इस काम के लिए नायब तहसीलदार कुर्रे ने एक लाख 50 हजार रुपए की डिमांड की।
बिलासपुर में नायब-तहसीलदार 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग पासिंग तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने MP के रीवा जिले में 2 बच्चियां समेत 4 लोगों को कुचल दिया। हादसे में चारों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में 3 लोग एक ही परिवार के थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक शख्स सड़क से 20-30 फीट दूर जाकर गिरा। मामला गढ़ थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक मरने वालों में रामनरेश साकेत, रुचि साकेत, रचना साकेत और कमलेश सिंह शामिल हैं। रामनरेश, रुचि और रचना एक ही परिवार के थे। रुचि रामनरेश की बेटी थी, जबकि रचना रामनरेश के भाई की बेटी थी। वहीं हादसे में सुलेखा साकेत और सौम्या साकेत घायल हुए हैं।रविवार सुबह 7 बजे दुर्ग के रहने वाले बृजेंद्र सिंह का साला और साढ़ू का बेटा स्कॉर्पियो लेकर भिलाई से UP के कानपुर के लिए निकले थे। करीब शाम 4 बजे वह रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को कुचल दिया।
दुर्ग पासिंग-स्कॉर्पियो ने बाप-बेटी समेत 4 को कुचला…मौत
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लिव इन रिलेशन में रह रही 7 महीने की गर्भवती प्रेमिका की उसके प्रेमी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां के पेट में पल रहे नवजात की भी मौत हो गई। युवक के शराब पीने से परेशान होकर युवती उसे बिना बताए मायके चली गई थी। जिससे वह नाराज था। आरोपी युवती को ढुकू प्रथा के तहत घर लाया था।अब पिटाई करते हुए वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह डंडे से प्रेमिका को पीटते दिख रहा है। घटना के दौरान लोगों ने मारपीट करते देखा। उसका वीडियो भी बनाया, लेकिन कोई भी उसे बचाने नहीं आया। पंचनामा के दौरान शरीर पर 40 से ज्यादा डंडे के निशान मिले हैं। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

