राजधानी रायपुर में सोअवर रात गणेश झांकी निकली ।रात 8 बजे से गणेश झांकियों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया था ।से इस बार भी शारदा चौक से झांकियों को टोकन दिया गया। झांकियां तेलघानी नाका,राठौर चौक और तात्यापारा से आकर शारदा चौक में रुकी, फिर एक-एक कर आगे बढ़ती रही ।सभी झांकियां जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा होते हुए महादेव घाट पहुंचेंगी। इस साल भी अलग-अलग थीम पर झांकी तैयार की गई है। इस दौरान कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। कई सड़कें जाम है।झांकियां को लेकर पुलिस के द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। झांकियां देखने हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद रहे ।

रायपुर में निकली गणेश झांकी…कई रूट डायवर्ट:
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बिलासपुर में आयोजित होने वाले वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होंगे। सचिन पायलट के दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है। वे मंगलवार सुबह 6:55 बजे दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट से 8:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे।इसके बाद सुबह 8:50 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में दोपहर 1 बजे वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े 5:30 बजे वह बिलासपुर से रायपुर लौटेंगे।इसके बाद रात साढ़े 8 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2798) से दिल्ली रवाना होंगे।
सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा आज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 41 वर्षीय महिला एक्ट्रेस को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस ने यह कार्रवाई एक गोपनीय सूचना के आधार पर अंजाम दी। आरोपी महिला की पहचान अनुष्का मोनी मोहन दास के रूप में हुई है, जो खुद भी फिल्म और टेलीविजन जगत से जुड़ी रही है।अनुष्का न केवल इस अवैध धंधे में सक्रिय रूप से शामिल थी, बल्कि उसने कई अन्य महिला कलाकारों को भी इसमें जबरन धकेला था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिला कलाकारों को रेस्क्यू किया, जो कि टीवी सीरियल्स और बांग्ला फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
ये मशहूर एक्ट्रेस चला रही सेक्स रैकेट!
जगदलपुर सर्किट हाउस में मंत्री केदार कश्यप पर कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप लगा है। रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हो गई।रायपुर में कांग्रेसी गांधी मैदान कांग्रेस भवन से रैली निकालकर मंत्री का बंगला घेरने निकले थे। बंगले की ओर बढ़ने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को मोतीबाग के पास रोक दिया। यहां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस हो गई। कांग्रेसियों ने मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ नारेबाजी कर इस्तीफा देने की मांग की।
मंत्री बंगला घेरने निकले कांग्रेसियों-पुलिस के बीच झूमाझटकी,
कोरबा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने जन्मदिन के मौके पर चाकू की बजाय एक बड़ी तलवार से केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके समर्थक और दोस्त तालियां बजाते और खुशी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं।यह वीडियो कार के बोनट पर रखे केक को तलवार से काटते समय का है, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बद्री अग्रवाल पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल का तलवार से केक काटते हुए वीडियो वायरल,
जब प्यार होता है तो इंसान वह सारे काम करता है, जिससे उनके रिश्ते को मंजिल मिले। चाहे वह अपराध का ही रास्ता क्यों ना हो। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के अमरावती जिले से सामने आया है।यहां एक शादीशुदा महिला का दिल अविवाहित शख्स पर आ गया। महिला युवक के घर खाना बनाने का काम करती थी। प्रेम धीरे-धीरे परवान चढ़ा तो धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्रेम-प्रसंग में बदल गया।इसी बीच महिला ने खतरनाक साजिश रच डाली, जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।पहले उसनेपति को नींद की गोलियां खिलाई और फिर बेडरूम में सुला दिया । फिर प्रेमी अमित को बुलाया। दोनों ने मिलकर अरविंद के चेहरे पर वार किया। अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरे मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी महिला,पति ने टोका तो किया ये हाल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित जिंदल स्टील प्लांट में इंजीनियर के रूप में कार्यरत एक युवती ने अज्ञात कारणों से हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है।पड़ोसी प्रांत ओडिशा के केउंझर की रहने वाली मोनालिसा नायक (उम्र 30) पिछले कुछ समय से जिंदल स्टील प्लांट में बतौर इंजीनियर के रूप में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह आज दोपहर अपनी एक सहेली के साथ वार्षिक मेडिकल चेकअप के लिये जिंदल फोर्टिस अस्पताल गई हुई थी। जहां से लौटने के बाद वह अपने जिंदल गर्ल्स हॉस्टल स्थित कमरे में चली गई।शाम को मोनालिसा की लाश फांसी पर लटकती देखी गई। पुलिस जांच क्रr रही है ।

