Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

रायपुर:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की गिरफ्तारी और PMLA एक्ट (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) को अवैध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।चैतन्य बघेल ने अपनी याचिका में ईडी की कार्रवाई को कानून के विरुद्ध बताया है और गिरफ्तारी रद्द करने की मांग की है।गौरतलब है कि ईडी ने उन्हें आबकारी घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। वर्तमान में चैतन्य बघेल EOW की न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। इससे पहले रायपुर की विशेष अदालत और बिलासपुर हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर चुकी हैं। अब सुप्रीम कोर्ट में लिस्टिंग के बाद नियत तारीख पर इस मामले की सुनवाई होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

चैतन्य बघेल ने ED की गिरफ्तारी और PMLA एक्ट को किया चैलेंज,

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्कूल के पास गड्ढे में महिला की लाश मिली थी। पुलिस जांच में पता चला कि महिला की हत्या ऑटो ड्राइवर ने की है। दरअसल, सब्जी बेचने वाली महिला आरोपी के ऑटो में बैठी थी। नशे में धुत ड्राइवर ने महिला से किस देने की डिमांड कर दी। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी,आरोपी ने महिला से रेप की कोशिश भी की थी। विरोध करने पर उसे पीटा और गला दबा दिया। लाश स्कूल के पास फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।ग्राम सोनवाही की रहने वाली सुरमिला राजवाड़े सब्जी बेचती थी। इसके लिए वो रोज बस से लटोरी से अंबिकापुर जाती थी और रात 9-10 बजे तक घर लौटती थी। सुरमिला जब सोनवाही चौक तक पहुंचती थी। वहां उसका पति हुकुम साय राजवाड़े उसे लेने पहुंचा था। इसके बाद दोनों साथ घर आते थे। यह मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

KISS देने से इनकार करने पर महिला की हत्या

जांजगीर-चापा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की जबरदस्त बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहाँ एसडीएम कार्यालय चांपा के भू अर्जन शाखा के अमीन पटवारी और ऑपरेटर को हिरासत में लिया गया है। दोनों को एक किसान से 1 लाख 80.000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा गया है।दरअसल सक्ती के रहने वाले बुधराम धीवर ने एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत की गई थी की मुआवजा के रूप में एसडीएम कार्यालय चांपा से भू अर्जन अधिकारी द्वारा उसके तथा उसके बहन के संयुक्त बैंक खाते में अगस्त 2025 में भुगतान किया गया था। राशि निकलने अमीन पटवारी / बाबू बिहारी सिंह द्वारा और ऑपरेटर राजकुमार द्वारा उससे मुआवजा राशि निकलवाने में मदद किए हैं बोलकर 180000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।इस पर करवाई करते एसीबी पकड़ लिया..इस कार्रवाई से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए टीम अपने साथ ले गई है।

चापा में अमीन पटवारी और ऑपरेटर1 लाख 80 हजार की रिश्वतलेते गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला। गुरुवार लड़की घर पर अकेली थी। तभी युवक उससे मिलने घर पहुंच गया। ये बात जब भाइयों को पता चली तो उन्होंने युवक को पकड़ा लिया।युवक को इतना पीटा की उसकी जान चली गई। मर्डर में 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं 3 फरार हैं। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। दोनों का घर एक ही मोहल्ले में था।मृतक की मां का आरोप है कि लड़की ही उनके बेटे को बुलाकर अपने साथ ले गई थी। जहां उसे मरवाया गया है। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।

गर्लफ्रेंड से मिलने घर गए बॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर मार-डाला

रायपुरः  छत्तीसगढ़ में संत और महापुरुषों को लेकर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। अब रायगढ़ में संत गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ शराब के नशे में एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सतनामी समाज के लोगों में जमकर आक्रोश है। समाज के लोगों ने युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा है। हालांकि घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। मामले में पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।विजय खत्री नाम का युवक शराब के नशे में बुधवार की देर रात उसने गाली गलौज की। इस दौरान इसका वीडियो उसके एक साथी ने बना लिया। वीडियो किसी तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद समाज के लोगों में बेहद आक्रोश है।
बाबा गुरु घासीदास के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, शराब के नशे में युवक ने दी गालियां,

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बेकाबू कार की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और 2 युवक शामिल हैं। कार ने पहले महिला को टक्कर मारी, उसके बाद सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। रामपुर गांव की रहने वाली ललिता मिंज 35 साल गुरुवार को किसी काम से खम्हार गांव आई थी। वह सड़क किनारे खड़ी थी, तभी एक कार लापरवाही पूर्वक उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ललिता मिंज लहूलुहान होकर गिर पड़ी।इसके बाद कार आगे बढ़ी और सामने से आ रही बाइक को भी टक्कर मार दी। बाइक पर सवार अमित किंडो और फकीरचंद पटेल सड़क पर सिर के बल गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार युवती चला रही थी और कार में 2-3 लोग सवार थे। फिलहाल, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

रायगढ़ में बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला, मौत

बलरामपुर जिले की शंकरगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय रवि को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पीड़िता की शिकायत के बाद की गई।पुलिस ने बताया पीड़िता ने शंकरगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके मामा ने उसे अजय रवि नामक युवक से मिलवाया था, जिसे मामा अपना साला बता रहा था। मामा ने कहा था कि उसने पीड़िता के लिए लड़का ढूंढ लिया है, जो उससे शादी करेगा।अजय रवि लगभग 6-7 महीने तक पीड़िता के घर पर रहा और इस दौरान कई बार शारीरिक बनाए।

शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। इस बार बोर्ड ने परीक्षाओं से 110 दिन पहले डेट शीट जारी की है, ताकि विद्यार्थी, शिक्षक और स्कूल अपनी तैयारी समय से कर सकें।सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुसार, कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। यह कदम विद्यार्थियों पर दबाव कम करने और उन्हें बेहतर तैयारी का मौका देने के लिए उठाया गया है।विद्यार्थी और शिक्षक CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर पूरी डेट शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE ने जारी की 2026 बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट

भानुप्रतापपुर तहसील के दुर्गूकोंदल  ग्राम जाड़ेकुर्से, महेन्द्रपुर, सटेली में गिरदावरी में धान का रकबा शून्य दर्ज हो गई है। किसानों का कहना है कि गिरदावरी के दौरान धान का रकबा खाली दर्ज की गई है। किसानों का कहना है कि खेतों में धान के फसल होने के बाद भी रिकार्ड में रिक्त दिखाकर किसानों के साथ अन्याय किया गया है, जिससे वे परेशान हैं।इस मामले में किसान एल सियाराम जैन ने कहा कर्ज लेकर धान के फसल लगाये हैं। गिरदावरी में षड्यंत्र पूर्वक रकबा को खाली दर्ज किया गया है। यदि गड़बड़ी हुई है तो सुधार किया जाये, यदि षड्यंत्र हुआ है, तो गिरदावरी के खिलाफ जांच की जाये। उन्होंने कहा हम तहसीलदार दुर्गूकोंदल को ज्ञापन सौंपकर कर सुधार की मांग किए हैं।सुधर नही हुआ तो  ग्राम जाड़ेकुर्से में गिरदावरी में गड़बड़ी के कारण धान नहीं बेच पायेंगे

गिरदावरी में गड़बड़ी के कारण धान नहीं बेच पाएंगे किसान!
कानपुर देहात में एक  मां ने प्रेमी और उसके भाई से बेटे का मर्डर करा दिया। हत्या करवाने से पहले बेटे के नाम 40-40 लाख की चार बीमा पॉलिसी भी करवाई थी, ताकि बाद में रकम आपस में बांटी जा सके। हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने सारा प्लान फेल कर दिया। दरअसल हवस की भूखी महिला  पति की मौत के बाद  गैर पुरुष के प्रेम में पड़ गई गई। बेटे को इसकी भनक लग गई तो वह संबंधों में बाधा बन गया। यह मां को नागवार गुजरा और ममता हार गई। उसने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या ही करवा दी।इसके लिए हत्या को दुर्घटना का रूप दिया लेकिन पुलिस ज्यादा तेज निकली। मामले का भंडाफोड़ करदिया। दो हत्यारे भी गिरफ्तार कर लिए गए। मां अभी फरार है।
बेटे के नाम कराई 40-40 लाख की चार बीमा पॉलिसी… फिर मां ने ,,,,

छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा के महिला वार्ड में एक ही बेड पर दो प्रसूताओं और शिशुओं के मामले को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर इसे बेहद दुखद घटना बताया है। हाईकोर्ट ने कहा मेकाहारा अस्पताल की स्थिति बेहद ही खराब है। चिंता जाहिर करते हुए कोर्ट ने शासन से 6 नवंबर तक जवाब मांगा है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में अव्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने कई बार सख्ती दिखाई है। जिसमें हाल ही में मेकाहारा अस्पताल में एक नवजात शिशु के सामने ‘मेरी मां एचआईवी पॉजिटिव है’ ऐसा बोर्ड पाए जाने के मामले को भी गंभीरता से लेते हुए उसे अमानवीय कृत्य माना था। इसके बाद फिर से मेकाहारा में अव्यवस्थाओं का आलम बरकार है। अब इस बार मेकाहारा के महिला वार्ड में एक ही बेड पर दो प्रसूताओं और शिशुओं की वायरल तस्वीर को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर इसे बेहद ही दुखद बताया है।

मेकाहारा अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments