Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली प्रवक्ता रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सतीश उर्फ ​​टी वासुदेव राव उर्फ रूपेश माड़ डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी इलाके में एक्टिव था। राव पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था, जबकि कुछ पर 5 लाख से 25 लाख तक का इनाम था। एके-47, इंसास राइफलें, SLR और 303 राइफलें बरामद की गई है।सभी हथियार के साथ इंद्रावती नदी के उसपरी घाट पहुंचे। यहां से उन्हें बोट के जरिए बीजापुर पुलिस के पास लाया गया है। इस पूरे इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर पहुंच गए हैं। आज शुक्रवार को इन सभी नक्सलियों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर सरेंडर करेंगे।

छत्तीसगढ़ में रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने किया सरेंडर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने दो बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। उनका पहला दौरा राज्योत्सव को लेकर है। छत्तीसगढ़ गठन के 25 साल पूरे होने पर इस बार का राज्योत्सव भी खास होने जा रहा है।पीएम मोदी का दौरा कार्यक्रम तय भी हो चुका है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी 28, 29 और 30 नवंबर महीने के आखिर में रायपुर में डीजी कांफ्रेस होने जा रहा है। इसमें देशभर के डीजीपी शामिल होंगे। साथ ही सीआरपीएफ समेत अन्य सुरक्षा बलों के डीजी भी शामिल होंगे। इस काफ्रेंस में शामिल होने के लिए भी पीएम मोदी आएंगे इस दौरान वो तीन दिनों तक रापयुर में रहेंगे।इसके पहले  पीएम मोदी 31 अक्टूबर की शाम को रायपुर आ जाएंगे और अगले दिन 1 नवबर को राज्योत्सव के अलग अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नवंबर में छत्तीसगढ़ के दौरे पर दो बार आएंगे मोदी,

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शादीशुदा महिला का अश्लील वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने प्रेमी और पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक, उसके प्रेमी ने वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसे बाद में पति ने भी रिश्तेदारों को साझा कर दिया।युवती शादी शुदा थी। कुछ सालों से अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान के युवक मोनू यादव से नजदीकियां बढ़ीं। पीड़िता के अनुसार, मोनू यादव ने उसके कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बनाए और उन्हें वायरल कर दिया।ये वीडियो उसने युवती के पति को भी भेजे। इसके बाद पति ने भी इन वीडियो को अपने रिश्तेदारों के साथ साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर युवती ने तुरंत गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

प्रेमी ने शादीशुदा महिला का अश्लील वीडियो वायरल किया

बालोद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के दो बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 30 हजार रुपए बरामद किया है। वाहन ड्राइवर से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के लिए पैसे मांगे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एसीबी आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय बालोद में पदस्थ युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर (दोनों सहायक ग्रेड-2) ने अपने ही कार्यालय के वाहन ड्राइवर मुकेश कुमार यादव से दोबारा वाहन चालक के पद पर पदस्थापना के बाद सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की स्पेशल टीम ने दोनों बाबुओं को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

30 हजार रिश्वत लेते स्वास्थ्य-विभाग के दो बाबू गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नान घोटाला केस के आरोपी रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को स्पेशल कोर्ट से जमानत मिल गई है। दोनों ने 22 सितंबर को ED कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट ने दोनों को 16 अक्टूबर तक ED की कस्टोडियल डिमांड पर भेजा था।गुरुवार को रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही दोनों रिटायर्ड अधिकारियों को बेल दे दी थी। अब 7 दिसंबर को ED अपनी चार्जशीट पेश करेगी। इसके बाद कोर्ट में आगे की कार्रवाई शुरू होगी।बता दें कि दोनों आरोपी सरेंडर करने के लिए 5 दिनों से ED कोर्ट के चक्कर लगा रहे थे। ED के अधिकारियों की मौजूदगी में कोर्ट में सरेंडर करने की प्रक्रिया हुई थी। इसके बाद ED के हेड ऑफिस दिल्ली में दोनों से पूछताछ की गई।

नान घोटाला केस…रिटायर्ड IAS आलोक-टुटेजा को मिली जमानत

दीपावली पर्व को समर्पित करते हुए सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने ‘एक दीया श्रीराम के नाम’ अभियान के तहत देवेंद्र नगर इलाके में निशुल्क दीया और रंगोली वितरण किया। इस सामाजिक और सांस्कृतिक पहल का उद्देश्य है कि हर घर में दीपावली पर एक दीया भगवान श्रीराम के नाम जलाया जाए।प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने जानकारी दी कि यह वितरण कार्यक्रम लगातार चार दिनों से चल रहा है, और संस्था का प्रयास है कि दीपावली से पूर्व हर घर तक दीयों और रंगोली का पैकेट पहुंचे।सिंधी काउंसिल की इस पहल की प्रशंसा की जा रही है .

दिवाली पर सिंधी काउंसिल की अनोखी पहल
मध्य प्रदेश सतना जिले के मझगवां तहसील में पदस्थ दो पटवारियों का खुलेआम शराबखोरी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो मझगवां तहसील क्षेत्र के सेलौरा और झखौरा हल्के का बताया जा रहा है। वीडियो में सेलौरा हल्का के पटवारी अनिल रावत और झखौरा हल्का के पटवारी समयलाल कोल जाम लड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक किसान ने बनाया है, जिसने आरोप लगाया है कि दोनों पटवारी उससे पैसे लेने के बाद भी उसका काम नहीं कर रहे थे। किसान का कहना है कि कई बार आग्रह करने के बावजूद दोनों अधिकारी खेत से संबंधित कार्यों में टालमटोल कर रहे थे। अंततः उसने उनकी करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
खुलेआम ऐसा काम कर रहे थे तहसील में पदस्थ दो पटवारी,
तिल्दा नेवरा पुलिस ने मुक-बधिर नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में जांजगीर चापा के रहने वाले युवक  विमल कुमार नट 19 साल को गिरफ्तार किया गया  । पुलिस ने बताया कि लड़की बाजार सब्जी लेने गई थी, वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने खोजबीन की तब वह आरोपी लड़के के साथ मिली । पूछने पर  लड़की ने मां को इशारों में लड़के के द्वारा रेप किए जाने की बात बताई। आरोपी पास के एक कारखाने में कम करता है पुलिस पीडिता की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
मुक-बधिर नाबालिग लड़की से रेप,आरोपी  जेल गए

कोरबा जिले के लेमरू क्षेत्र में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते समय 108 एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। ईएमटी और परिजनों की मदद से हुए इस प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। यह घटना लेमरू से लगभग 25 किलोमीटर दूर गढ़कटरा मेन रोड की है।जानकारी  अनुसार, लेमरू निवासी राजेंद्र कुमार की 30 वर्षीय पत्नी नईहारो बाई को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस  नईहारो बाई को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना हुई।रास्ते में गढ़कटरा मेन रोड पर नईहारो बाई का दर्द अचानक बढ़ गया। एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी रामेश्वरी कंवर और ड्राइवर कोमल ने वाहन को किनारे रोका। उन्होंने परिजनों के सहयोग से एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया।

कोरबा में एम्बुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

जांजगीर-चांपा जिले में स्कूली छात्रों से पुताई कराए जाने का मामला सामने आया है। पामगढ़ के डोंगाकोहरौद स्थित स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं क्लासरूम की पुताई करते दिख रही है।बताया जा रहा है स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रों को प्रैक्टिकल नंबर बढ़ाने का लालच दिया था, जिसके बाद वे लिपाई-पुताई के काम में लग गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर ने प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।वहीं, कांग्रेस ने भी वीडियो शेयर कर सरकार पर सवाल उठाए है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि शिक्षा के मंदिर में बच्चे मजदूर बन गए।शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और उनकी सरकार कहां हैं?

प्रिंसिपल ने छात्रों से क्लासरूम की पुताई करवाई VIDEO

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments