Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

रायपुर में विशाल झाकियों और गणेश विसर्जन के लिए रुट चार्ट  तैयार कर लिया गया है . भीड भाड और अवस्था से बचने के लिए निगम में छोटी बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए, अलग-अलग तालाब और अस्थाई कुंड तैयार किए हैं। वही महादेव घाट में सिर्फ बड़ी मूर्तियां का विसर्जन होगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी खास सावधानी बरती गई है शहर में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी जिनकी निगरानी सीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे. विसर्जन यात्रा पर ड्रोन और कैमरा से भी नजर रखी जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं। रात 8 बजे से शास्त्री चौक, जय स्तंभ चौक, तत्यापारा चौक, शारदा चौक, मोडापारा ,मालिविय रोड कालीबाड़ी चौक की ओर से सभी वाहनों की आवा जाहि पूरी तरह बंद रहेगी

रायपुर में आज गणेश विसर्जन, कई रूटडायवर्ट

सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। अनुज यादव का तीन माह का इकलौता बेटा शिवांश घर के भीतर चारपाई पर सो रहा था, तभी वह अचानक लापता हो गया। मां सरिता स्नान कर लौटते ही जब बच्चे को गायब देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़े। सभी ने खोजबीन शुरू की।तो निर्माणाधीन मकान की छत पर पानी से भरे ड्रम में मासूम का शव उतराता मिला। आनन-फानन में बच्चे को सीएचसी मछरेहटा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों को संदेह है कि घर में घुसे बंदर ने बच्चे को उठाकर ड्रम में डाल दिया।

सीतापुर: तीन माह के मासूम को चारपाई से उठा ले गया बंदर

ग्वालियर में हॉस्पिटल की साफ सफाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने हॉस्पिटल में झाड़ू पोछा करने वाली महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। ठेकेदार ने साफ सफाई के बहाने महिला को अस्पताल के तीसरी मंजिल पर भेजा। फिर उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद महिला घर पहुंची और पति को घटना के बारे में बताया। पति-पत्नी थाने पहुंचे और फिर आरोपी की ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की। वही पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

हॉस्पिटल में महिला से दुष्कर्म, सफाई ठेकादार ने बनाया हवस का शिकार,

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार को तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई ‌। तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे तभी गहराई में समा गए। मरने वाले तीनों पुलिस कर्मियों के बेटे थे‌। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईसीडी तालाब का है। जानकारी के मुताबिक डूबने वाले बच्चों की पहचान युवराज सिंह ठाकुर 9 साल, प्रिंस जगत, 12 साल और आकाश लकड़ा तेरा साल के रूप में हुई है। तीनों की लाशें तालाब में मिली. तीनों दोस्त तालाब में नहाने के लिए गए थे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

पुलिस कर्मियों के तीन बच्चे तालाब में डूबे.. तीनों की मौत

सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड के ग्राम प्रतापगढ़ स्थित मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल की कक्षा दूसरी की छात्रा से शिक्षिका ने 100 बार उठक-बैठक करा दिया। अब छात्रा अस्वस्थ हो गई है। दर्द के कारण वह खड़े नहीं हो पा रही है। चलने-फिरने में दिक्कत के कारण स्वजन उसका उपचार अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। इस प्रकरण की शिकायत पुलिस से की गई है।पीड़ित छात्रा मूलतः ग्राम गुतुरमा की रहने वाली है। छात्रा के बताए अनुसार वह टायलेट जा रही थी। उसी दौरान मोबाइल चला रही शिक्षिका ने उसे रोक लिया। पहले छड़ी से दो बार पैर में मारा और 100 बार उठक बैठक कराया। छात्रा को यह भी बोला कि ज्यादा नाटक मत कर , अपनी क्लास में जा।

 टीचर ने दी ऐसी सजा खड़ी नही हो  पा रही है बच्ची
कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 वर्षीय किशोर पर ढाई साल के मासूम से अनाचार करने का आरोप लगा है। यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित बच्चे की मां ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी अपचारी बालक को गिरफ्तार कर बाल कल्याण समिति में पेश किया है।पीड़ित बच्चा अपने परिवार के साथ यहां किराए के मकान में रहता था। बच्चे की मां एक अस्पताल में काम करती हैं। अपने काम से वापस लौटीं और  कमरे में गईं, तो उन्होंने देखा कि मकान मालिक का 13 वर्षीय बेटा उनके ढाई साल के मासूम के साथ अनाचार कर रहा था।
कोरबा: ढाई साल के मासूम से अनाचार,

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई और सिंधु डॉक्टर्स फोरम के संयुक्त प्रयास से रायपुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन शिविर 7 सितंबर (रविवार) को आयोजित किया गया है .सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में आयोजित इया शिविर के सबंध में  सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि इस शिविर में आम लोगों के लिए कई जरूरी स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी, जिनमें CBC (ब्लड टेस्ट), शुगर टेस्ट, यूरिन टेस्ट, बीपी, ECG, TSH, लिपिड प्रोफाइल, BMI, यूरिक एसिड और RFT शामिल हैं।

सिंधी काउंसिल का 7 सितंबर को फ्री मेडिकल कैंप

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सहरसा लुती बांध के टूटने से एक परिवार के पांच सदस्यों की हुई मौत मौत के बाद शुक्रवार को पांचो की एक साथ अर्थी उठी। मृत महिला उनकी दो गर्भवती बहू और पोता-पोती का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. मृत महिला का हिंदू परंपरा के अनुसार दाह संस्कार किया गया।वही दोनों बहुएं प्रेग्नेंट थी इस कारण दोनों बहूओं और दोनों बच्चों को दफनाया गया।हादसे में लापता एक बच्चे और वृद्धि का अब तक पता नहीं चला है। बता दे की बलरामपुर जिले के धनेशपुर में लबालब भरा साड़सा लुती बांध मंगलवार की रात टूट गया था बांध की मेड कारी 35 मीटर हिस्सा टूटने से रामवृक्ष खेलवार का पूरा घर और परिवार के सदस्य बाढ़ की चपेट में आ गए। रामवृक्ष खैरवार तरकर बच निकला था।

बलरामपुर बांध हादसा.. एक साथ उठी पांच अर्थियां

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments