कोरबा जिले के करतला परिक्षेत्र में लगभग 50 हाथियों का झुंड सक्रिय है। इन हाथियों का एक ड्रोन वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्टॉप डेम में स्नान करते, फसल रौंदते और फिर आराम करते दिख रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल पिछले कुछ दिनों से रामपुर और करतला के बीच के जंगलों में डेरा डाले हुए है। वन विभाग इस झुंड की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड देर रात खेतों और गांवों की ओर बढ़ रहा है, जिससे फसल और जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। कई किसान अपनी फसलों की रखवाली के लिए रातभर जागने को मजबूर हैं।
कोरबा में स्टॉप डेम में नहाते, फसल रौंदते दिखे हाथी,
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। छात्राओं के सामने गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। प्राचार्य ने समझाया तो कहने लगा बोलने का अधिकार नहीं है मुझे। ईश्वर ने बोलने का अधिकार दिया है। स्कूल के स्टाफ ने टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।स्टाफ ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम शराबी टीचर को पकड़कर थाने ले गई। प्राचार्य ने मामले की शिकायत लैलूंगा थाने में की है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत टीचर का नाम महेश राम सिदार है। महेश लैलूंगा ब्लॉक के लारीपाली गांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल में व्याख्याता एलबी के पद पर पोस्टेड है।
नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक..
छत्तीसगढ़ में लापरवाही बरतने, अनुशासनहीनता करने या फिर घोटाले-भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित होने वाले शिक्षकों के लिए चेतावनी भरी खबर है। खबर यह है कि निलंबन के बाद जब उनकी बहाली होगी तो बहाली उनके मूल स्कूल या कार्यालय में नहीं होगी। उनकी पोस्टिंग प्रदेश के दूर-दराज के ऐसे स्कूलों में की जाएगी जहाँ कोई नहीं जाना चाहता। और जिसकी वजह से ऐसे स्कूल या तो शिक्षक विहीन हैं या फिर एकल शिक्षकीय स्कूल के रूप में चल रहे हैं।यानी निलंबन के बाद उन्हें शिक्षक विहीन या एकल शिक्षकीय स्कूल में पोस्टिंग की जाएगी। इससे उन्हें सजा भी मिलेगी और प्रदेश के शिक्षक विहीन स्कूलों को भी शिक्षक मिल जाएगा।इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है और प्रदेशभर के संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।
शिक्षकों को अब लापरवाही पड़ेगी भारी,
छतीसगढ़ में गुरुवार रात करवा चौथ के चांद ने खूब कराया इंतजार। चांद के दीदार के साथ ही सुहागनों ने व्रत खोलना शुरू कर दिया और अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए प्रार्थना की।सुहागन महिलाएं सूर्योदय से पूर्व संकल्प लेकर निर्जला व्रत रखती हैं और दिनभर बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास करती हैं। यह व्रत तब तक पूरा नहीं होता जब तक चांद को देखा न जाए । इस बार चांद ने सुहागनों को थोड़ी देर तक इंतजार जरूर करवाया, लेकिन जैसे ही चंद्रमा का दीदार हुआ, महिलाएं थाली, चलनी और दीपक लेकर छतों और आंगनों में उमड़ पड़ीं। परंपरा के अनुसार पहले चलनी से चंद्रमा को देखा गया फिर उसी चलनी से पति का चेहरा निहारा गया। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोला गया
देखो चांद नजर आया… करवा चौथ पर खूब कराया इंतजार
छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर के भीड़-भाड़ वाले अवंति विहार इलाके में शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार के ड्राइवर ने समय रहते सतर्कता दिखाई और चलते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।कार में आग लगते ही धुआं निकलने लगा जिसके बाद कुछ ही पलों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलते हीकुछ ही समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी आ गई और आग को बुझा दिया। आगजनी की घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
रायपुर में आग का गोला बनकर दौड़ी कार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। यहां अगले पांच दिनों तक कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुससार, उत्तर छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है।CG Weather News वहीं पिछले 24 घंटे में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है। आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश में तापमान एक से दो डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में लगातार पांच दिनों तक होगी बारिश,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को महानदी भवन में कैबिनेट बैठक हुई। मीटिंग में धान खरीदी को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बार 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी की जाएगी। राज्य के 25 लाख से ज्यादा किसानों से 3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी होगी।किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जाएगी। खरीदी में पारदर्शिता और समय पर भुगतान तय करने के लिए किसानों को उनकी राशि 6 से 7 दिनों के अंदर दी जाएगी।इससे पहले, 2024-25 में 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। राज्य में कुल 25.49 लाख से ज्यादा किसानों ने धान बेचा था। जिसके लिए 31 हजार 89 करोड़ का भुगतान हुआ। इस बार प्रदेश में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की संभावना जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी
खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। पत्नी की लाश घर के आंगन में और पति का शव कमरे के भीतर खून से लथपथ हालत में मिला। यह वारदात गंडई थाना क्षेत्र की है।शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या शुक्रवार तड़के सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पड़ोसी भगवती गोंड (35) को हिरासत में ले लिया है। आरोपी, मृतक दंपती के घर के सामने ही रहता था।
खैरागढ़ में धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या
छत्तीसगढ़ के अभनपुर थाना क्षेत्र के आमनेर गांव में नाले से युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शराब पीने और पिलाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी।मामले की जांच कर रही पुलिस को एक आरोपी के बड़बोलेपन पर शक हुआ जो घटना के दिन सुबह से ही घटनास्थल के आसपास मौजूद था और लगातार बयान बदल रहा था। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस के हाथ एक अहम सुराग उस वक्त लगा जब हत्या से पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया जिसमें आरोपी युवक को एक गाड़ी में बैठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
शराब पार्टी के बाद पत्थर से कुचलकर मर्डर!
सरगुजा में एक महिला को सूदखोर गैंग ने 13 लाख रुपये दिए। फिर वे लोग हर महीने 10 प्रतिशत ब्याज मांगते हुए कुल 30 लाख रुपये वापस मांगने लगे। महिला ने इस बात की शिकायत गांधीनगर थाने में की। शिकायत के बाद सूदखोर गैंग ने फर्जी एग्रीमेंट बनाकर पुलिस के सामने कहा कि महिला ने 30 लाख रुपये उधार लिए हैं।पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह दस्तावेज फर्जी है। पुलिस ने इस मामले में एक वकील, एक महिला और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। नावापारा अंबिकापुर की रहने वाली अलका सिंह ने जुलाई 2025 में गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की कि उसने अपनी परिचित महिला अनुपमा सिंह से 13 लाख रुपये उधार लिए थे। उसे 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर पैसे वापस करने के लिए कहा था।

