छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक गरबा कार्यक्रम में मुस्लिम युवक की एंट्री को लेकर विवाद हो गया। जैसे ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को इशकी जानकारी हुई उसके बाद वह मौके पर पहुंचे। हिन्दू संगठन के लोगों ने मुस्लिम युवक को सजा देते हुए उसके माथे पर टीका लगाया और फिर मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने दंडवत प्रणाम कराया। उसके बाद उसे प्रसाद खिलाकर माता के जयकारे भी लगवाए।दरअसल, रोटरी क्लब द्वारा गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में एक मुस्लिम युवक ने एंट्री कर ली। वहां मौजूद लोगों ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम शाकिब नवाब बताया। जिसके बाद जमकतर हंगाम

मुस्लिम युवक को तिलक लगाकर माता के जयकारे लगवाए
छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले की पुलिस ने प्रेमी की हत्या करने के आरोप में 16-वर्षीय एक गर्भवती लड़की को पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शहर के गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘ए-वन लॉज’ में मोहम्मद सद्दाम की हत्या के आरोप में बिलासपुर निवासी एक लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि सोमवार को लॉज के कर्मचारियों ने पुलिस को वहां के एक कमरे में संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी थी, उसके बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
नाबालिग गर्भवती प्रेमिका ने शादी से इनकार करने पर प्रेमी की ‘हत्या’ की
रायपुर में के एक तालाब में एक युवक की पानी में तैरते लाश मिली है। तालाब के आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब लाश को देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने लाश को बाहर निकाला और मॉर्चुरी भेज दिया है। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।सड्डू स्थित शीतला तालाब में लोगों की मदद से बॉडी को पानी से बाहर निकाला। लाश एक युवक की बताई जा रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है।तिल्दा नेवरा में एक 13के बच्चे की नहर में तैरते हुए लाश मिली,बताया जाता है तीन दोस्त खलते -खेलते नहर चले गए,एक तेज भाव बे बह गया,दो दोस्त किसी को बताए बिना सो गए,आज तीसरे दोस्त की लाश नहर में तैरते मिली ..
रायपुर के तालाब में मिली युवक की लाश.तिल्दा में नहर में मिला बच्चे का शव
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। एन्नोर थर्मल पावर प्लांट की नई साइट पर निर्माण कार्य के दौरान मचान गिर गई। इस दौरान साइट पर काम कर रहे कई मजदूर उसी में दब गए। हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं कई गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर अफरातफरी का माहौल है।हादसे की सूचना पर थर्मल पावर प्लांट में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसी बीच लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को भी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन अलग अलग इलाकों से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रहे हैं। लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सक्ती जिले से सामने आया है, जहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना चंद्रपुर थाना क्षेत्र के गिरगिरा गांव की है। जहां अज्ञात आरोपियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि युवक कपड़ा दुकान में काम करता था। उनका शव दुकान मालिक के घर पर मिला है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में ले ली है और पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
कपड़े दुकान के मालिक के घर इस हाल में मिला युवक,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर, नवा रायपुर के अटल नगर में देश के पहले अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल मंत्री खुशवंत गुरु और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर रायपुर की वीणा देवांगन ने सेल डीड कराई और डिजिटल भुगतान किया। उनकी रजिस्ट्री को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में कैशलेस भुगतान कराकर प्रदर्शित किया गया।
छ.ग में रजिस्ट्री हुई “स्मार्ट”, 15 से 20 मिनट में पूरी होगी पंजीकरण की प्रक्रिया,
छत्तीसगढ़ में 25वीं राज्य शाला खेलकूद महोत्सव का समापन हो गया. प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश के स्कूलों में 6 हजार स्मार्ट क्लास बनाए जाएंगे. रायपुर के जे आर दानी शासकीय कन्या स्कूल में शाला खेलकूद महोत्सव के समापन पर उन्होंने ये बात कही है. चार दिनों तक चले इस आयोजन ने राज्यभर के विद्यार्थियों की प्रतिभा को एक मंच पर प्रस्तुत किया और विद्यालय परिसर खेल भावना तथा ऊर्जा से गूंज उठा.
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बनेंगे 6 हजार स्मार्ट क्लास,
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपति ने अपने तीन दिन के नवजात शिशु को जंगल में ले जाकर पत्थरों के नीचे दबा दिया। ग्रामीणों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी, पत्थर हटाए और शिशु को सुरक्षित बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार, दंपति पहले से तीन बच्चों के माता-पिता हैं और चौथा बच्चा होने पर उन्हें नौकरी जाने का डर सता रहा था। इसी डर के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। जब कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा कि एक जगह पत्थरों को जमा कर रखा गया है। शक होने पर उन्होंने पत्थर हटाए, तो नीचे तीन दिन का एक नवजात शिशु दिखाई दिया। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई और बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मर गई मां की ममता और पिता का प्यार!3 दिन के नवजात को जंगल में पत्थर से दबाया
छत्तीसगढ़ में शराब, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप केस में जांच कर रहे ED के डिप्टी डायरेक्टर नीरज सिंह ने कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर से मारपीट की है। हेमंत चंद्राकर ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत देक आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।हेमंत चंद्राकर ने आरोप लगाया कि डिप्टी डायरेक्टर ने पूर्व CM भूपेश बघेल समेत उनके करीबियों पर कमीशन लेने की बात स्वीकार करने का दबाव बनाया। मैंने ऐसा करने से मना किया तो अधिकारियों ने मारपीट की। इसके साथ ही बीजेपी के कुछ सीनियर नेताओं को रिश्तेदार बताया है।

