Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-विदेश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-विदेश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टीम इंडिया 9वीं बार एशिया का चैम्पियन बना है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पाकिस्तान की टीम 146 रनो. पर सिमट गई थी. इसके जवाब में भारत ने आखिरी ओवर में ये मुकाबला जीत लिया.रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए

तिलक वर्मा ने इस एशिया कप में पहली फिफ्टी लगाई है। - Dainik Bhaskar
भारत ने 9वीं बार एशिया कप जीता:पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया,

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुड़पार निवासी गोपाल साहू के रूप में हुई है। वह शनिवार देर रात दोस्तों के साथ दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आया था।रविवार सुबह कार्यक्रम स्थल के पास उसका शव मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के पेट, सीने और जांघ पर गहरे घाव हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।एक अन्य घटना में एक युवक चाकूमारा गया है ,गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

दुर्गा पंडाल के पास युवक की चाकू से हत्या,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। युवक की लाश 2 टुकडों में मिली है। उसलापुर रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग मिले हैं। युवक ने गर्लफ्रेंड से धोखा खाने के बाद आत्महत्या की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम गौरव सवन्नी (29) है, जो अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। युवक 5 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया।

गर्लफ्रेंड ने रेप-केस में फंसाया…जेल से आकर ट्रेन से कटा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगलों से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां एक बेबी एलिफेंट का जन्म हुआ है। खरसिया रेंज के जंगल में छोटे हाथियों के पैरों के निशान देखे गए हैं जिसके बाद वन विभाग की टीम ने इसकी पुष्टि की है। छत्तीसगढ़ में हाथी और मानव युद्ध के कारण कई बार जंगली हाथियों का नुकसान भी होता है। वहीं, हाथी भी ग्रामीण इलाकों में घुसकर किसानों की फसलों को बर्बाद कर देते हैं।वन विभाग के अनुसार, छाल रेंज के पास करीब 47 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम फिलहाल इसकी निगरानी कर रहा है। रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज के जोबी परिसर क्षेत्र में  ग्रामीणों ने बेबी हाथी शावक के बारे में जानकारी दी।

नवरात्र में जन्में ‘गणपति’, पैरों के निशान से जंगल में फैली खुशी की लहर,

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्का गांव में सरपंच की तालिबानी हरकत सामने आई है। गांव के एक युवक को हाथ बांधकर बेरहमी से डंडे से पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। वीडियो में गांव के सरपंच ललन सिंह धुर्वे युवक की पिटाई साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। आरोप है कि किसी आपसी विवाद के चलते सरपंच ने पंचायत की गरिमा को ताक पर रखकर खुद ही न्याय करने का फैसला लिया और युवक को सार्वजनिक रूप से बांधकर डंडों से पीटने लगा।इस पूरी घटना का वीडियो गांव के ही किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया है,

बलरामपुर रामानुजगंज: सरपंच ने युवक को दी तालिबानी सजा,

देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह की हैरान करने वाली मान्यताएं हैं। कर्नाटक के धारवाड़ जिले के गांव बीरवल्ली में अजीबोगरीब रिवाज है। इस गांव में स्थित भगवान कमलेश्वर के मंदिर में प्रसाद के तौर पर सिर्फ आग के शोले चढ़ाए जाते हैं।इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधेड़ उम्र का शख्स अपनी पत्नी को गोद में उठाकर आग के धधकते हुए अंगारों पर चल पड़ता है लेकिन अंगारे पार करने से पहले ही वह लड़खड़ाकर गिर जाता है, जिससे वे ​बुरी तरह झुलस जाता है, लोग बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। इस वीडियो ने तमाम मान्यताओं पर सवाल कर दिए हैं। लोग तरह तरह से सवाल कर रहे हैं, अपने विचार जाहिर कर रहे हैं।

पत्नी को गोद में उठाकर आग के अंगारों पर चला शख्स, बीच में लड़खड़ा गए कदम

कोरबा: कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा के कलमीभाठा से एक बार फिर धर्मांतरण से जुड़ा विवाद सामने आया है। गांव में स्थित संतोष श्रीवास नामक व्यक्ति के घर में कथित रूप से गुपचुप तरीके से प्रार्थना सभा का आयोजन चल रहा था, जिसे ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध कर बंद करवा दिया।घटना के बाद मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह केवल धार्मिक प्रार्थना का आयोजन नहीं था, बल्कि इसके पीछे धर्मांतरण की साजिश चल रही थी। उनका कहना है कि इस घर में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां की जा रही थीं और ग्रामीणों द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद यह सिलसिला नहीं रुका।

कोरबा में धर्मातंरण का आरोप बजरंग दल ने किया विरोध

रायपुर के खमतराई में रविवार को प्रिंटिंग इंक के गोदाम में अचानक आग लग गई है। आग इतनी तेज है कि धुएं का काला गुबार आसमान में दिख रहा है। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चली है। मामला खमतराई थाना इलाके का है। आग लगने की घटना रविवार  की है। रविवार होने की वजह से गोदाम के भीतर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। तभी अचानक गोदाम के एक तरफ से आग की लपटे उठने लगी। जब धुआं ऊपर की ओर उठने लगा तो लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने फोम डालकर आग पर काबू पाया।

रायपुर के प्रिंटिंग इंक गोदाम में लगी आग, VIDEO

सक्तीः जिले के डभरा ब्लॉक के सिंघीतराई के शासकीय हाईस्कूल स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता ने स्कूल के प्रिंसिपल के साथ मारपीट की है। मारपीट करने वाले के खिलाफ प्रिंसिपल ने डभरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रिंसिपल ने बताया कि जब स्कूल में एक कार्यक्रम चल रहा था, तब भाजपा नेता अमृत डडसेना ने कार्यक्रम के दौरान स्कूल में आकर अभद्रता पूर्वक गाली गलौज करते हुए मारपीट कर कई तरह धमकी भी देने लगा। प्रिसिपल ने अपने रिपोर्ट में बताया कि उसके द्वारा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों के नाम से प्रिंसिपल से दस से पंद्रह हजार का मांग किया जाता था। जब प्रिंसिपल ने पैसे देने से मना किया तब उसके द्वारा स्कूल में जाकर मारपीट किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वर्तमान में जनपद सदस्य का पति है।

स्कूल में आकर प्रिंसिपल से ऐसी डिमांड करने लगा भाजपा नेता,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments