छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से और 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होने वाली है। लेकिन परीक्षा से पहले प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 5 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया है। कोरबा में पिछले 48 घंटों में 4 स्टूडेंट्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं, जांजगीर चांपा जिले में 1 छात्रा ने फांसी लगाई है।घटना अलग-अलग थाना क्षेत्र का है। मृतकों में 3 छात्रा और 2 छात्र शामिल है। सभी स्टूडेंट्स एग्जाम की तैयारी में लगे हुए थे। सुसाइड के भी अलग-अलग रिजन सामने आए हैं। कहीं मां की मौत के बाद पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आई। एक छात्र ने सुसाइड नोट में शव दान करने की इच्छा जताई है। इनमें एक छात्रा वीडियो कॉल पर किसी लड़के से बात कर रही थी फिर फांसी लगा ली। सभी मामले में पुलिस की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ में 48 घंटे में 5 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चलती बाइक से महिला और उसकी 6 महीने की बच्ची सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा पति बाल-बाल बच गया। ग्राम कुआं बोड़सरा का रहने वाला अशोक यादव पत्नी शिवरात्रि यादव और छह माह की बेटी कनिका यादव को ससुराल से लेकर घर लौट रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे मां-बेटी गिर गईं और पीछे से आ रहे हाईवा ने दोनों को कुचल दिया। पहिए की चपेट में आने से पत्नी शिवरात्रि यादव का भेजा बाहर निकल गया। सड़क पर खून ही खून फैल गया। पति, अपनी पत्नी और बच्ची को सीने से लिपट कर चीख-चीखकर रोता रहा।
हाइवा ने मां-बेटी को कुचला, भेजा आया बाहर
बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बालोद जिले की एक महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है। महिला ने यौन शोषण, तीन बार जबरन गर्भपात और लाखों रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।पीड़िता ने मुख्य सचिव को साक्ष्यों सहित 12 बिंदुओं वाली विस्तृत शिकायत भेजी थी। राज्य सरकार ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। शिकायत के अनुसार, उइके और पीड़िता का परिचय वर्ष 2017 में बालोद के डौंडी में पढ़ाई के दौरान हुआ था।महिला का आरोप है कि उइके ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए।
बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके निलंबित, यौन शोषण
बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जानें की खबर है। यह कार्रवाई जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने पहले सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू की थी। इसके जवाब में जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई भीषण मुठभेड़ में पांच नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए। सुरक्षाबलोंके द्वारा 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त करने की भी जानकारी मिल रही है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। यह कार्रवाई नक्सलियों के नेटवर्क को कमजोर करने में सहायक सिद्ध हो रही है।
2474098-2026-02-19रगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर रसूखदार युवकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ नियमों को ताक पर रखकर न सिर्फ नेशनल हाईवे को जाम किया गया, बल्कि बीच सड़क पर ही जन्मदिन का जश्न मनाया गया। इस हरकत की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसमें एक एम्बुलेंस भी फंसी रही।अम्बिकापुर के कुछ युवक सरगुजा और सूरजपुर सीमा पर स्थित चठिरमा क्षेत्र के एक ढाबे में जन्मदिन की पार्टी मनाने पहुंचे थे। जश्न का खुमार ऐसा चढ़ा कि युवकों ने अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर अपनी गाड़ियाँ खड़ी कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। कार के बोनट पर केक काटा गया और सड़क पर जमकर आतिशबाजी की गई।
बीच सड़क बर्थडे सेलिब्रेशन, आधे घंटे रुकी रही एंबुलेंस,
छत्तीसगढ़ के सउत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में उस समय अफरा तफरी मच गई जब जुनैद नाम का एक युवक नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया.जुनैद का अपने बड़े भाई जुबेर के साथ झगड़ा हो गया था. विवाद के बाद पिता ने उसे थप्पड़ मार दिया. इससे नाराज होकर जुनैद घर के पास मौजूद मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. पुलिस ने बताया कि जुनैद कटरा कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है .टावर से उतरने के बाद जुनैद ने पुलिस के सामने अपना दर्द बताया. उसने कहा कि उसके पिता ने तीन शादियां की हैं और उसकी मां ने भी दो शादियां की हैं, लेकिन वह 25 साल का हो गया है फिर भी उसकी शादी नहीं करवाई जा रही है.
- पापा ने तीन मां ने दो शादियां कीं,मेरी शादी नहीं करवा रहे
राजधानी रायपुर के उरला इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज युवक ने नोजल पाइप में लाइटर से आग लगा दी। इससे नोजल पाइप के साथ पेट्रोल भरवा रहे दोस्त की बाइक की टंकी में भी आग भड़क उठी। आग लगते ही बदमाश युवक थोड़ी देर वहीं खड़े होकर देखता रहा। जब आग की लपटें उस तक पहुंची तो भाग गया ।घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। घटना के तुरंत बाद बाइक सवार और पंप कर्मी जान बचाकर वहां से भाग निकले थे। हालांकि समय रहते पंपकर्मी की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सिगरेट पीने से मना करने पर पेट्रोल-पंप में लगाई आग…VIDEO
केंद्र सरकार की तरफ से मनरेगा का नाम बदलने और एक्ट बनाने के विरोध में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस ने आज बिलासपुर में प्रदर्शन किया। मनरेगा बचाव संग्राम नाम से नेहरू चौक पर सभा की, फिर शक्ति प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव निकल गए। जिन्हें पुलिस ने स्टेट बैंक ब्रांच के पास सड़क पर बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की।लेकिन पुलिस की घेराबंदी भेदकर कांग्रेसी आगे बढ़ गए हैं। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प और झूमझटकी हुई। हालांकि, कलेक्ट्रेट घेरने में कांग्रेसी नाकाम रहे। जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कहा कि, मांगे पूरी नहीं होगी तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार गांधी नाम से डरती है।
बिलासपुर कलेक्ट्रेट घेरने निकले कांग्रेसियों की पुलिस से झूमाझटकी
भिलाई-3 के सिरसा गेट चौक के पास गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे एक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है, जबकि उसकी दो साल की बेटी की भी इस हादसे में जान चली गई। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार, राकेश दुबे अपनी पत्नी आरती दुबे और दो साल की बेटी सोना दुबे के साथ बाइक से रायपुर से भिलाई लौट रहे थे। वे दोपहर को रायपुर से निकले थे भिलाई-3 क्षेत्र में सिरसा गेट चौक के पास पहुंचे थे।तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने राकेश दुबे की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक ट्रक के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी-बेटी की ट्रक के नीचे आने से मौके पर मौत
रेप व छेडछाड के कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने की बजाय बढती जा रही है। छत्तीसगढ़ में हर रोज गुंडे-बदमाश और सफेदपोश दरिंदे युवती व महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से सामने आया है, जहां एक गाव के प्रथम नागरिक यानि की सरपंच पर रेप का आरोप लगा है। घटना नवागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक गांव की ही युवती ने थाने में शिकायत FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही सरपंच ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी सरंपच की तलाशी कर रही है।
सरपंच ने गांव के ही युवती को बनाया हवस का शिकार!
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी जनपद पंचायत का SDO रिश्वत लेते पकड़ाया है। ग्राम पंचायत भवानीपुर के स्कूल के खेल मैदान में मुरूम बिछाया जाना था। इस काम में 10 लाख का खर्च था। SDO गोपाल कृष्ण शर्मा ने जल्दी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सरपंच से 1 लाख की डिमांड की थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने ACB में शिकायत कर दी।गांव के सरपंच ने काम करवाने के लिए पहली किस्त का पैसा दे दिया था। दूसरी किस्त 25 हजार देने पहुंचे तो ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। बता दें कि गोपाल कृष्ण शर्मा पलारी जनपद पंचायत में पहले सब इंजीनीयर था। हाल ही में वह प्रमोट होकर ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में SDO अधिकारी बना था। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

