मध्य प्रदेश के सिंगरौली से सिस्टम को बेनकाब करती एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. कागज़ों में एक शख्स को मृत घोषित कर उसकी पत्नी 2014 से विधवा पेंशन ले रही है,लेकिन हकीकत में वही इंसान हाथ में तख्ती लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. जिंदा पति खुद को जिंदा साबित करने को मजबूर है, जबकि उसकी पत्नी विधवाबनकर सालों से पेंशन उठा रही है.चंद्रवली पटेल का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. हैरानी की बात यह कि वह कोर्ट आदेश से पत्नी को हर महीने 5 हजार रुपये गुजारा भत्ता भी दे रहा है.चंद्रवली पटेल ने इस गंभीर फर्जीवाड़े की शिकायत कलेक्टर कार्यालय, एसडीएम और थाने तक की, लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई. मजबूर होकर अब वह सार्वजनिक रूप से तख्ती लेकर सिस्टम से न्याय की गुहार लगा रहे हैं.
‘साहब मैं जिंदा हूं..!’ पति ने खोली पत्नी की पोल,
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक यूट्यूबर ने अपने पिता की गला काटकर हत्या कर दी। ग्राम रलिया स्थित लिममुंडा बस्ती में रहने वाले अशोक कुमार केवट 55 साल की 3 बेटियां थी। जो 8 साल से पिता से अलग रह रही थी। आरोप है कि अशोक अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिसके बाद सब अलग रहने चल दिए थे।बीती को पत्नी-बेटियां जमीन का हिस्सा लेने गांव आई थी। रात 2 बजे विवाद होने पर पिता ने बड़ी बेटी को अपशब्द कहा जिसके बाद विवाद हो गया। गुस्से में उसने हसिया से पिता का गला काट दिया। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है। मर्डर की आरोपी गीता केवट (27साल पर एक शिक्षाकर्मी के निजी वीडियो यूट्यूब पर डालने का आरोप भी लगा है।
यूट्यूबर युवती ने पिता का हंसिया से काटा गला, मौत
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला हेड कॉन्स्टेबल ने कार्रवाई के दौरान चोरी का 8 तोला सोना चुराकर अपने पास रख लिया था। जांच में दोषी पाए जाने के बाद मोनिका गुप्ता को सजा हुई। जिसके बाद से वह फरार चल रही थी।जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो मेडिकल जांच में पता चला कि वह 9 महीने की प्रेग्नेंट है, तब जेल में ही उसे मेडिकल की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। 10 फरवरी 2026 को मोनिका ने जिला अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया है। मामला मोहन नगर थाना इलाके का है।अब नवजात मासूम को भी अपनी मां के साथ जेल में रहना होगा। हालांकि, बच्चे का कोई कसूर नहीं है, लेकिन मां के साथ उसे भी जेल में सजा काटनी पड़ेगी। महिला के 2 और बच्चे हैं, जो मां के बिना रहेंगे। मोनिका की कोर्ट से जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है।
चोरी का सोना चुराया…प्रेग्नेंट हेड कॉन्स्टेबल को जेल
बॉयफ्रेंड की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद दूसरे दिन बिलासपुर में रहने वाली नाबालिग गर्लफ्रेंड ने खुदकुशी कर ली। नाबालिग ने बुआ के घर में फांसी लगाकर जान दी। 6 महीने पहले बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड को भगाकर अपने नाना-नानी के घर ले गया था।बाद में परिजनों ने गर्लफ्रेंड को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया था। बाल संप्रेक्षण गृह में रखने के बाद उसे परिजनों के हवाला कर दिया गया था। जिसके बाद से दोनों अलग-अलग रहने लगे। जिससे नाराज बॉयफ्रेंड ने पहले फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बाद लड़की ने भी सुसाइड किया है। बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड कोरिया जिले के रहने वाले थे। 16 साल की नाबालिग की विजय से जान पहचान हुई। दोनों में दोस्ती हुई। जो बाद में प्यार में बदल गई।मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
बॉयफ्रेंड के सुसाइड की खबर सुनकर गर्लफ्रेंड ने दी जान
छत्तीसगढ़ में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत मंगलवार को 6 हजार 414 जोड़ों ने विवाह कर एक दूजे का हाथ थामा। ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत प्रदेश में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। सभी जोड़ों ने अपने नए जीवन की शुरुआत कर एक नया रिकार्ड बनाया है। इस विवाह की सबसे बड़ी खासियत ये रही कि इसमें खूंखार नक्सली कमांडर चलपती के साथ रहे चार सरेंडर नक्सलियों ने भी शादी रचाई। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में सभी जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। सीएम साय ने सभी को नवदांपत्य जीवन की बधाई और शुभकामनायें देते उनके उज्जल भविष्य की कामना की।
छत्तीसगढ़ में 6 हजार जोड़े शादी के बंधन में बंधे
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 पर बने वॉशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग और बैलेस्टेड ट्रैक बनाने का काम होगा। जिसके लिए 20 दिन तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 14 ट्रेनों को 4 से 26 अप्रैल तक कैंसिल किया गया है।इसके अलावा रायपुर मंडल में हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे 14 और 15 फरवरी को यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके अलावा भिलाई स्टेशन पर डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण भी कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।रेलवे के अनुसार 14 और 15 फरवरी को कुल 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता ने अपने 6 साल के बेटे को कुंए में फेंका, फिर पानी में डूबाकर मार डाला। आरोपी पारिवारिक विवाद के बाद तनाव में था। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा की है।जानकारी के अनुसार, मनोज महेश्वरी 28 साल ने पुलिस को बताया कि, वह तीन भाई विजय, विनोद और वह खुद है। तीनों भाई अलग-अलग घरों में रहते हैं। मंझले भाई विनोद महेश्वरी की पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। वह कुछ दिनों से अलग रह रही थी। इस वजह से विनोद मानसिक तनाव में चल रहा था iउसने अपने बेटे को हत्या की नीयत से कुंए में फेंका और फिर खुद कुंए में उतरकर उसे पानी में डुबोकर मार डाला।
पिता ने 6 वर्षीय बेटे को कुंए में डुबोकर मार-डाला
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में लगे आकाश झूले की लोहे की एक प्लेट अचानक टूटकर नीचे गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और एहतियात के तौर पर झूलों का संचालन बंद कर दिया गया। साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, समय रहते स्थिति संभाल ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
शिवरीनारायण के मेले में महिला के ऊपर गिरा झूला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बाइक सवार युवक गाय से टकराकर अचानक सड़क पर गिर गयाऔर बगल से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे युवक की जान बाल-बाल बची। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उमदा रोड पर हुई है।यह हादसा पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान सुरडुंग निवासी निलेश कुर्रे के रूप में हुई है। दूसरा युवक घायल है। जानकारी के मुताबिक नीलेश कुर्रे और उसका दोस्त भीमा उमदा शराब भट्टी से शराब पीकर घर लौट रहे थे। तभी यह घटना घटी ,
दुर्ग में ट्रक ने युवक को कुचला…LIVE VIDEO
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। सोमवार रात पुलिस ने थ्री-स्टार ट्रिनिटी होटल की 7वीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में दबिश दी। इस दौरान 3 युवतियां संदिग्ध हालत में मिली। इसके अलावा मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रिनिटी होटल में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर और 6 हजार रुपए देकर स्पा सेंटर भेजा। इनपुट मिलते ही पुलिस छापा मारा और पूरे मामले का खुलासा किया।इस मामले में पुलिस ने स्पा संचालक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई युवतियां इंदौर, कोलकाता और असम की रहने वाली हैं।
थ्री-स्टार होटल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट
जांजगीर-चाम्पा के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरा में हुई 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले का नवागढ़ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतका के प्रेमी ने ही अंजाम दिया था। आरोपी ने युवती की कीचड़ में मुह दबाकर हत्या की और वारदात के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।घटना का खुलासा उस समय हुआ जब ग्राम पीपरा के बीच खेत में एक युवती का अर्धनग्न शव कीचड़ में लथपथ अवस्था में मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था । युवती की हत्या के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कियाथा

