Wednesday, February 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के गौरेलापेंड्रा मरवाही  जिले में  उस वक्त शहनाइयां विशेष हो गई जब जिले के रहने वाले एक युवक ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की युवती से भारतीय तौर तरीके से शादी रचाई। दरअसल पेंड्रा के रहने वाले रमेश साहू के पुत्र अंकित साहूअमेरिका के मिलवोकी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गए और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के बाद वही एक कंपनी में नौकरी करने लगे। अंकित का परिचय वहां की रहने वाली मिस कायला से हुआ। मिस कायला अमेरिका की एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग का काम करती हैं जोकी पार्ट्स की डिजाइन का काम करती है। अंकित और कायला दोनों ने आपस में शादी की सहमति जताई और आखिरकार 5 फरवरी को इन दोनों का विवाह अमरकंटक के नर्मदे आनंदम एक निजी रिसोर्ट में हुआ और पूर्णत भारतीय पारंपरिक तौर तरीके से हुआ।वधू पक्ष से शामिल होने के लिए करीब डेढ़ दर्जन लोग यहां पहुंचे थे जबकि काफी संख्या में वर पक्ष के लोग यहां दिखाई दिए।

सात समंदर पार से आई दुल्हन,प्यार के लिए पहुंच गई ​छत्तीसगढ़,

छतीसगढ़ के दंतेवाडा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।यह कार्रवाई कारोबारी दीपक टंडन की ओर से की गई शिकायत के बाद हुई है। कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ों ऐंठने और नक्सलियों की जानकारी को लीक करने का आरोप लगाया था।शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय या शासन द्वारा निर्धारित स्थान रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का प्रावधान रहेगा।2 सप्ताह पहले इस कंट्रोवर्सी की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी गई थी। ASP कीर्तन राठौर के नेतृत्व में टीम ने 30 दिन में जांच की। ये जांच रिपोर्ट करीब 1,400 पन्नों की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि DSP ने कारोबारी से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग की खुफिया जानकारियां भी साझा की है।

‘लव-ट्रैप’ कंट्रोवर्सी…DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

भोपाल में सड़क पर चलती युवतियों पर कटर से हमला करने वाला सनकी युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. आरोपी की विकृत मानसिकता, पोर्न एडिक्शन और नशे की हालत में वारदात की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. पुलिस ने 900 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ‘सीरियल कटर मैन’ को गिरफ्तार किया है. आजाद लड़कियों को देखकर गुस्से से बेकाबू होने वाला यह आरोपी नशे की हालत में राह चलती युवतियों पर ब्लेड और कटर से हमला करता था. पुलिस जांच में सामने आयाहै कि आरोपी पोर्न वीडियो देखने का आदी था. उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बरामद हुआ है.आरोपी की पहचान 37 वर्षीय देवेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है, जो भोपाल के करोंद इलाके में रहता था. एक ही रात में चार वारदातों के बाद पूरे शहर में दहशत फैल गई थी. आरोपी तेज रफ्तार बाइक से आकर धारदार हथियार से हमला करता.

अश्लील वीडियो की लत और नशे में हैवानियत.भोपाल में गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर वन परिक्षेत्र के कुर्री गांव में तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। कुछ दिनों बाद ग्रामीण का कंकाल मिला, जिससे इलाके में इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने कंकाल के पास मिली खोपड़ी को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त की है। कंकाल के पास बांस पड़े होने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्रामीण बांस काटने पहाड़ी पर गया था, जहां वह तेंदुए का शिकार हो गया।ग्रामीण रविवार की शाम अपनी बेटी के घर से भानुप्रतापपुर के पास कोर्राम पारा स्थित अपने घर जाने के लिए निकला था।

कांकेर में तेंदुए का हमला, ग्रामीण का कंकाल मिला

छत्तीसगढ़ में सरगुजा ACB की टीम ने हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और क्लर्क को ठेकेदार से 65 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कमिश्नर और क्लर्क ने ठेकेदार से निर्माण कार्य का बिल निकालने और वर्क टाइम बढ़ाने के लिए 70 हजार रुपए रिश्वत मांगा था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत ACB सरगुजा से की थी। ACB की टीम ने गुरुवार शाम दोनों को कार्यालय में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड के ठेकेदार रवि कुमार ने 20 जनवरी 2026 को सरगुजा एसीबी में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वे हाउसिंग बोर्ड में ठेकेदारी का काम करते हैं।रवि कुमार ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड से मिले वर्क ऑर्डर पर उन्होंने वर्ष 2023 में बलरामपुर जिले के दौरा कोचली में करीब 65 लाख रुपए की लागत से तहसील भवन का निर्माण कराया था।

हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 11 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पीड़िता का अस्पताल में उपचार जारी है। यह पूरा मामला कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र का है। आरोपी मासूम का पड़ोसी था और उसका घर आना-जाना लगा रहता था। घटना के दिन आरोपी ने मासूम को लकड़ी बिनने के बहाने अपने साथ सुनसान इलाके में चलने को कहा। बच्ची उस पर भरोसा कर साथ चली गई। आरोपी मौका देखते ही उसे झाड़ियों के पीछे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद बदहवास हालत में पीड़िता अपने घर पहुँची और परिजनों को आपबीती सुनाई।मामले की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत बांगो थाने पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई।

मासूम के साथ पड़ोसी ने पार की दरिंदगी की सारी हदें,
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने से 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में एक 9 महीने की मासूम भी शामिल है। घटना खरसिया थाना इलाके के बानीपाथर की है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे लोग आग और गर्म गैस की चपेट में आ गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कई मरीज 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।मंगल कार्बन प्लांट में पुराने टायर पिघलाकर सड़क बनाने के लिए ऑयल तैयार किया जाता था। सुबह काम के दौरान मशीन का ढक्कन खोलते ही तेज धमाका हुआ। ऑक्सीजन अंदर जाते ही आग भड़क उठी, जिससे कई मजदूर झुलस गए।
रायगढ़ के टायर प्लांट में ब्लास्ट…8 मजदूर 80% तक झुलसे

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी को पति ने छोटे भाई के साथ मिलकर लाठी-ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, आरोपी ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को रंगे हाथ पकड़ लिया था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसरंगी गांव की है। जानकारी के अनुसार, कोसरंगी वार्ड नंबर-5 निवासी आरोपी नकूल साहू की पत्नी और वाकेश साहू  के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वाकेश कोसरंगी गांव के ही भाटापारा का रहने वाला था, अक्सर रात में छिपकर नकूल की पत्नी से मिलने आता था। बीती रात को भी वाकेश साहू घर से खाना खाकर टहलने का बहाना बनाकर निकला था। देर रात नकूल की पत्नी से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसकी भनक नकूल को लग गई और उसने वाकेश को अपनी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

देर रात मिलने आए पत्नी के प्रेमी को पीटकर मार-डाला

रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर उससे रेप किया गया है। लड़की सिग्नल पर पैसे मांगकर गुजर बसर करती थी। इसी दौरान खाना खिलाने के बहाने कार सवार ड्राइवर ने उसे गाड़ी में बैठाया, फिर VIP रोड पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने CCTV कैमरों की मदद से बुधवार-गुरुवार की रात 3 बजे आरोपी ड्राइवर नवीन को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल, तेलीबांधा स्थित सिग्नल पर नाबालिग लड़की वाहन चालकों से पैसे मांगकर गुजर बसर करती है। बुधवार की रात 9.30 बजे 2 नाबालिग अपने साथियों के साथ सिग्नल पर लोगों से पैसे मांग रही थी।इस दौरान स्विफ्ट कार में सवार आरोपी नवीन (21) ने खाना खिलाने का झांसा देकर पीड़िता को गाड़ी में बिठाया, फिर वीआईपी रोड ले जाकर दुष्कर्म किया। बहुत देर तक नाबालिग अपने परिजनों के पास नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप

छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एक सड़क हादसे में तीन सब्जी विक्रेता महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दानी टोला चौक के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सब्जी बेच रही महिलाओं को रौंद दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना धमतरी जिले के दानी टोला चौक पर हुई। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन नहर नाका की ओर से शहर की तरफ आ रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सब्जी बेच रही महिलाओं के ऊपर चढ़ गया।हादसे में सब्जी का पसरा पूरी तरह बिखर गया और पास लगा एक लोहे का सूचना बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, बोलेरो करीब 30 फीट की दूरी से ब्रेक मारकर सीधे सब्जी बेचने वाली महिला के ऊपर चढ़ गया था।

धमतरी में बोलेरो ने सब्जी विक्रेताओं को रौंदा
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments