Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ एसडीएफ दफ्तर में पदस्थ क्लर्क 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है। बिलासपुर ACB की टीम ने यह कार्रवाई की है। बाबू ने यह रिश्वत ग्रामीण की जमीन के नामांतरण में दखल डालने और शिकायत को रद्द करने के बदले मांगी थी।एसीबी टीम की डर से आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने घर के पीछे फेंक दी थी, जिसे एसीबी टीम ने बरामद कर लिया।24 दिसंबर 2025 को ग्राम अमलीटिकरा के रहने वाले राजू कुमार यादव ने एसीबी में शिकायत की थी। उसने बताया कि उसने ग्राम अमलीटिकरा में एक जमीन खरीदी थी और रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा ली थी।एसडीएम कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चेलक ने उसे बुलाकर कहा कि जमीन गलत तरीके से रजिस्ट्री हुई है और उसके खिलाफ और विक्रेता के खिलाफ शिकायत दर्ज है।

1 लाख रिश्वत लेते एसडीएम दफ्तर का बाबू गिरफ्तार

रायपुर-छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा को निरस्त कर दिया है। बता दें कि 216 पटवारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई थी। कोर्ट ने माना है कि पदोन्नति परीक्षा प्रणाली दूषित थी। चयन प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद, कदाचरण और पक्षपात के संकेत मिले हैं। मामले की सुनवाई जस्टिस एन के व्यास की एकलपीठ में हुई।मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित नहीं की गई। ऐसे में याचिकाकर्ताओं को राजस्व निरीक्षक के प्रोफेशनल पद के लिए ट्रेनिंग पर भेजने का निर्देश जारी नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश दिया है कि पटवारी पद से राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नई परीक्षा आयोजित करने के लिए स्वतंत्र है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्द की राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिलें में 1 जनवरी की रात एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। पति ने बकरा काटने वाले हथियार से पत्नी पर हमला किया था। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।आरोपी का नाम सेतु चौहान है। उसकी उम्र 34 साल बताई जा रही है। पति को शक था कि उसकी पत्नी का दूसरे युवक से अफेयर था। जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 की रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया जिसके बाद उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बकरा काटने वाले हथियार से पति ने पत्नी का गला काटा

रायपुर के कई इलाकों में गंदा और बदबूदार पानी लोगों के लिए परेशानी बन गया है। पिंक सिटी, स्टील सिटी, सेल्स टैक्स कॉलोनी, विजय नगर और गायत्री नगर सहित लगभग आधा दर्जन क्षेत्रों में पिछले एक महीने से पानी में गंदगी और बदबू की शिकायतें मिल रही हैं।गंदे पानी के कारण कई बच्चों की तबीयत भी बिगड़ चुकी है। प्रभावित परिवारों को पीने और खाना बनाने के लिए रोजाना लगभग 300 खर्च करके बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।इंदौर में गंदा पानी पीने से दस से ज़्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद रायपुर के लोग भी डर और चिंता में हैं।आपको बता दें कि इंदौर में दूषित पानी पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है

इंदौर के बाद अब रायपुर में गंदे पानी का कहर!

दुर्ग पुलिस ने “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पंजाब से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में सिंथेटिक हेरोइन (चिट्टा) बेचने वाले दो गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में एक महिला सरगना सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 52 ग्राम चिट्टा, डोडा चूरा, एक स्विफ्ट कार, 9 मोबाइल और करीब 9 लाख रुपए कैश जब्त किए हैं। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि जामुल थाना क्षेत्र के ढांचा भवन कुरूद इलाके में महिला अपने बेटे के साथ मिलकर पंजाब से चिट्टा मंगवाकर बेच रही है।सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला के घर छापा मारा। तलाशी के दौरान महिला के घर से 33.360 ग्राम सिंथेटिक हेरोइन (चिट्टा) और 281.85 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पंजाब से चिट्टा मंगवाकर 20 हजार रुपए प्रति ग्राम की दर से बेचती थी और उसका बेटा ग्राहकों तक इसे पहुंचाता था।

 में चिट्टा रैकेट…महिला सरगना समेत 9 गिरफ्तार

रायगढ़ में महिला पुलिस आरक्षक से मारपीट के मामले को लेकर गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस दौरान जिला जेल के बाहर महिला आरक्षकों ने पुलिस की गाड़ी रोक दी। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोपियों का जुलूस निकालने की भी मांग की। हालाकि समझाइश के बाद मामला शांत हुआ है।रायगढ़ जिले के तमनार में महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट मामले में आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने अब तक उजागर नहीं की है। मामले में मुख्य आरोपी का नाम राजेश मरकाम के रूप में सामने आया है जो कि खरसिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है।इधर पुलिस ने घटना दिनांक से लेकर अब तक लगभग 14 से अधिक एफआईआर की है, जिस पर सवाल उठाने शुरू हो गया है।

महिला आरक्षक से मारपीट के आरोपियों को भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेलगुड़ा में दो भालुओं ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला सत्या कोसारिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे चारामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिजनों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई, जब महिला अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। तभी दो भालुओं ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले बाहर निकले। लोगों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग निकले।हमले में महिला के सिर, पीठ और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल चारामा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भालुओं के दिखने और हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई के प्रयास नहीं किए गए हैं।

कांकेर में भालुओं का हमला, महिला गंभीर घायल

अंबिकापुर के घुटरापारा में महिला की शराब पीने की आदत से तंग आकर उसके पति और बेटी ने बुरी तरह पिटाई कर दी। महिला रातभर जख्मी हालत में घर में पड़ी रही। अगले दिन उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।मामले में पुलिस ने पति और बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अंबिकापुर घुटरापारा निवासी दुर्गा हरि (44 वर्ष) को शराब पीने की लत थी। वह अक्सर घर से निकलकर शराब पीने चली जाती थी और नशे में कहीं भी रुक जाती थी।उसकी शराब पीने की आदत से उसके पति धन्नू हरि और परिवार के लोग परेशान थे। पति धन्नू ने ससुराल में फोन कर पत्नी को ले जाने के लिए कहा था। ससुराल पक्ष के लोगों ने धन्नू से कहा कि वह उसे छोड़ जाए।

 सरगुजा में महिला को पति-बेटी ने बेदम पीटा, मौत

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को लेकर शुरू हुए विवाद पर कांग्रेस ने साहू समाज से अपील की है। कांग्रेस का कहना है कि भूपेश बघेल ने अपने भाषण में सिर्फ एक कहानी का उदाहरण दिया था, किसी भी जाति, धर्म या समुदाय का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं था।कांग्रेस ने कहा कि साहू समाज पूरा वीडियो देखे और उसके बाद ही कोई निर्णय ले। विपक्ष का नेता अगर सत्ता पक्ष से सवाल करता है या ज्ञापन की राजनीति करता है, तो उसे किसी जाति या धर्म के अपमान से जोड़ना उचित नहीं है। यह राजनीतिक परंपराओं के खिलाफ है।कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश बघेल ने अपने भाषण में सिर्फ एक कहानी का उदाहरण दिया था। उन्होंने किसी को भी अपमानित करने की कोशिश नहीं की है और न ही किसी जाति, धर्म या समुदाय का नाम लेकर बात की है।

 साहू समाज से अपील–पूरा वीडियो देखकर फैसला लें

महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील कार्यालय में पूर्व जनपद सभापति जितेन्द्र सिन्हा ने तहसीलदार के खिलाफ अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नजरी-नक्शा न बनाए जाने के विरोध में किया गया।उनके साथ बुंदेली बरेकेल, जामजूडा और पिथौरा के दर्जनों किसान भी शामिल थे। प्रदर्शनकारी तहसीलदार मनीषा देवांगन के कार्यालय के सामने अर्धनग्न होकर बैठे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान करीब दो घंटे तक तहसील कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा।पूर्व जनपद सभापति जितेन्द्र सिन्हा ने आरोप लगाया कि तहसीलदार का रवैया जनप्रतिनिधियों के प्रति आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए नजरी-नक्शा बनाने में जानबूझकर देरी की जाती है।

 जनपद सभापति अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments